आप ने राज्यसभा में उठाया शिक्षित बेरोजगारों का मुद्दा : सरकारी शिक्षण संस्थानों में रिक्त पदों को भरने की मांग, साहनी ने कहा - आईआईटी के छात्रों को नहीं मिला उचित रोजगार 

मुद्रा ऋण योजना के अंतर्गत भी ऋण राशि बढ़ाई जानी चाहिए

आप ने राज्यसभा में उठाया शिक्षित बेरोजगारों का मुद्दा : सरकारी शिक्षण संस्थानों में रिक्त पदों को भरने की मांग, साहनी ने कहा - आईआईटी के छात्रों को नहीं मिला उचित रोजगार 

मुद्रा ऋण योजना के अंतर्गत भी ऋण राशि बढ़ाई जानी चाहिए, क्योंकि 50 हजार रुपए में कोई भी सम्मानजनक उद्योग शुरू नहीं हो सकता।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के विक्रमजीत सिंह साहनी ने राज्यसभा में शिक्षित बेरोजगारी का मुद्दा उठाया और सरकारी शिक्षण संस्थानों में जल्द से जल्द रिक्त पदों को भरने की मांग की। साहनी ने सदन में शून्यकाल के दौरान 'सभापति की अनुमति से उठाए गए मामले के अंतर्गत कहा कि शिक्षण संस्थानों में लाखों पद रिक्त पड़े हैं, जबकि एक अध्ययन के अनुसार पिछले साल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) के निकले 40 प्रतिशत छात्रों को उचित रोजगार नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सरकार को शिक्षण संस्थानों में रिक्त पदों को शीघ्र भरना चाहिए, जिससे शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि मुद्रा ऋण योजना के अंतर्गत भी ऋण राशि बढ़ाई जानी चाहिए, क्योंकि 50 हजार रुपए में कोई भी सम्मानजनक उद्योग शुरू नहीं हो सकता।

भारतीय जनता पार्टी  (भाजपा) के बृजलाल ने गिद्धों की घटती संख्या का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि गिद्ध प्रजाति के पक्षी प्राकृतिक रूप से सफाई कर्मी होते हैं और वह मरे हुए पशुओं का निराकरण करते हैं। उन्होंने कहा कि गिद्धों का संरक्षण किया जाना चाहिए जिससे प्रकृति का यह चक्र सुचारू रूप से काम करता रहे। बीजू जनता दल (बीजद) के शुभाशीष खूंटिया ने पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर के समीप फ्लाईओवर सेतु के निर्माण को शीघ्र पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे लाखों श्रद्धालुओं को लाभ होगा।

 

Tags: aap

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान