एयर इंडिया के नए सीईओ तेवोल्दे गेब्रेमरियम ने संभाला कार्यभार, सुरक्षा और यात्रियों का भरोसा बढ़ाना होगी पहली प्राथमिकता

सुरक्षा चिंताओं, परिचालन निष्पादन और वित्तीय अनुशासन को बेहतर बनाने का लक्ष्य

एयर इंडिया के नए सीईओ तेवोल्दे गेब्रेमरियम ने संभाला कार्यभार, सुरक्षा और यात्रियों का भरोसा बढ़ाना होगी पहली प्राथमिकता
टाटा समूह की एयर इंडिया के नए सीईओ एवं प्रबंध निदेशक तेवोल्दे गेब्रेमरियम ने कार्यभार संभाल लिया है। चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन और पूर्व सीईओ कैंपबेल विल्सन ने उनका स्वागत किया। इथियोपियन एयरलाइंस के पूर्व प्रमुख गेब्रेमरियम के समक्ष सुरक्षा चिंताओं को दूर करने और ग्राहकों का भरोसा मजबूत करने की मुख्य चुनौती होगी।

नई दिल्ली। टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी (सीईओ) अधिकारी तेवोल्दे गेब्रेमरियम ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। टाटा समूह और एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन निवर्तमान सीईओ और प्रबंध निदेशक (एमडी) कैंपबेल विल्सन ने टाउनहॉल में गेब्रेमरियम का स्वागत किया।

गेब्रेमरियम की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब एयर इंडिया में सुरक्षा को लेकर काफी चिंताएं हैं। पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना से इस साल अगस्त में एक पायलट के नशीले दवाओं के सेवन की बात सामने आने तक सुरक्षा से संबंधित कई चुनौतियां समाने आ चुकी हैं। साथ ही पश्चिम एशिया संकट और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों का दबाव भी है।

चंद्रशेखरन ने भी टाउनहॉल में अपने संबोधन में सुरक्षा पर फोकस को अहम बताया। इथियोपियन एयरलाइंस के पूर्व प्रमुख श्री गेब्रेमारियम को सीईओ एवं एमडी नियुक्त करने की घोषणा गत 05 अगस्त को की गयी थी। श्री विल्सन के इस साल अप्रैल में इस्तीफा देने के बाद लंबी चयन प्रक्रिया के उपरांत निदेशक मंडल ने उनके नाम पर मुहर लगाई थी।

गेब्रेमारियम को विमानन उद्योग के सबसे सफल मुख्य कार्यकारी अधिकारियों में गिना जाता है। इथियोपियन एयरलाइंस ग्रुप के सीईओ के रूप में एक दशक से अधिक के अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने एक क्षेत्रीय एयरलाइन को अफ्रीका के सबसे बड़े, सबसे लाभदायक और सबसे सम्मानित एयरलाइन समूह में बदल दिया। उनके नेतृत्व में कंपनी का राजस्व चार गुना से अधिक तथा विमान बेड़ा लगभग तीन गुना बढ़ा। वह डेल्टा एयरलाइंस के वरिष्ठ रणनीतिक सलाहकार के रूप में भी काम कर चुके हैं।

Read More गंगा के बढ़ते जलस्तर से वाराणसी में हालात बिगड़े: मणिकर्णिका-अस्सी घाट तक पहुंचा पानी, गलियों में शुरू हुआ शवदाह

चंद्रशेखरन ने टाउनहॉल में कहा कि एयरलाइन के अगले चरण में सुरक्षा, ग्राहकों का भरोसा, परिचालन निष्पादन और लागत अनुशासन पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "सबसे महत्वपूर्ण बात जो एयर इंडिया को हासिल करनी चाहिए, वह है लोगों के मन में भरोसा।" उन्होंने कहा कि एयरलाइंस को किसी भी चीज से ऊपर सुरक्षा की परवाह करने के लिए जाना जाना चाहिए। उसका सुरक्षा रिकॉर्ड न केवल दुनिया की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइंस के बराबर होना चाहिए, बल्कि उनसे भी बेहतर होना चाहिए।

Read More इसरो का बड़ा मिशन तैयार! 4 सितंबर तड़के GSLV-F17 से EOS-05 का प्रक्षेपण, अंतरिक्ष निगरानी को मिलेगी नई ताकत

उन्होंने कहा कि सुरक्षा इस बारे में नहीं है कि हम क्या कहते हैं। यह इस बारे में है कि हम हर दिन क्या करते हैं। इसे हासिल करने के लिए संगठन में विश्व-स्तरीय प्रक्रियाओं, कड़े अनुपालन और व्यक्तिगत जवाबदेही की आवश्यकता होगी। चेयरमैन ने कस्टमर एक्सपीरियंस में निरंतरता और तेज़ी से बदलते ऑपरेटिंग माहौल में प्रतिक्रिया देने में अधिक चपलता पर भी जोर दिया। वित्तीय स्थिरता के महत्व पर ज़ोर देते हुए, उन्होंने कर्मचारियों से लागत-चेतना की एक मजबूत संस्कृति बनाने में मदद करने का आग्रह किया।

Read More चालान से आगे बढ़ी कार्रवाई! अब ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ग्रेडिंग से सस्पेंड होगा ड्राइविंग लाइसेंस, जानें क्या है नियम?

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह बंद करने का किया दावा, तेल टैंकरों की आवाजाही प्रभावित; वैश्विक ऊर्जा बाजार में बढ़ी चिंता ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह बंद करने का किया दावा, तेल टैंकरों की आवाजाही प्रभावित; वैश्विक ऊर्जा बाजार में बढ़ी चिंता
ईरान ने अमेरिका पर होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही बाधित करने का आरोप लगाते हुए इस जलमार्ग को समुद्री...
तेलंगाना विधानसभा में बीआरएस विधायकों को रोका, नारे लिखी टी-शर्ट पर विवाद; पुलिस से भिड़े नेता, कई हिरासत में लिए गए
कैग की रिपोर्ट पर वित्त विभाग ने मांगी कार्रवाई रिपोर्ट, संबंधित विभागों को कार्रवाई कर रिपोर्ट देने के निर्देश
Weather Update : राजस्थान में कमजोर पड़ेगा मानसून, 12 सितंबर से फिर सक्रियता के आसार
नदी के बहाव क्षेत्र में चल रही अवैध हथकड़ शराब की भट्ठी पर दबिश : 102 लीटर शराब जब्त, एक गिरफ्तार
सांसदों के लिए बहुमंजिला आवास हैं, सत्य निकेतन जैसे हादसे रोकने को विश्वविद्यालयों में छात्रों के लिए भी बनें हॉस्टल: कांग्रेस
राइजिंग राजस्थान से प्रदेश में बना निवेश अनुकूल वातावरण, मुख्य सचिव ने एमओयू के क्रियान्वयन में तेजी लाने और लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश