अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर तीखा हमला, बोलें संविधान को अपने से नीचे समझना लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक

संविधान को लेकर अखिलेश का यूपी सरकार पर हमला

अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर तीखा हमला, बोलें संविधान को अपने से नीचे समझना लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक
अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर संविधान का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार में भाजपा लोकतंत्र और धार्मिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा रही है।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि सत्ता के अहंकार में डूबी सरकार संविधान को अपने से नीचे समझने की भूल कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है। उन्होंने कहा कि जनता आज यह सवाल कर रही है कि जब अपने ऊपर दर्ज मुक़दमे हटवाए गए, तब संविधान के किस अनुच्छेद के तहत यह कार्य किया गया। 

मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि कुछ लोग लगातार मंचों से 'सनातनी संतों' का तिरस्कार कर रहे हैं और अपमानजनक उपमाओं का प्रयोग कर समाज में वैमनस्य फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि माघ मेले जैसे पवित्र आयोजन में भी नकारात्मक 'बुलडोजरी सोच' के समर्थन में नारे लगवाकर धार्मिक सौहार्द बिगाडऩे का प्रयास किया गया, जबकि उपद्रव करने वालों के विरुद्ध मुक़दमे दर्ज नहीं किए जा रहे हैं।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि सत्ताकामी सरकार का धर्म-विरोधी चेहरा अब पूरी तरह बेनक़ाब हो चुका है। जो नुकसान होना था, वह हो चुका है और अब मजबूरी में मांगी गई माफ़ी का कोई महत्व नहीं रह जाता। उन्होंने स्पष्ट किया कि माफ़ी वही मायने रखती है, जो दिल से मांगी जाए।

अखिलेश यादव ने शासनाधीशों को आगाह करते हुए कहा कि हठ हमेशा विनाश की ओर ले जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का विचार, वक्तव्य और व्यवहार लगातार असंवैधानिक रहा है। सत्ता के नशे में चूर संविधान-विरोधी भाजपा अब जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है।

Read More को-पायलट ने कैप्टन स्मित पर कुल्हाड़ी से किया था हमला, हमलावर की हमाम अल-हमामी के रूप में हुई

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यू सांगानेर रोड पर जेडीए कार्रवाई के विरोध में व्यापारी लामबंद: प्रदर्शन के दौरान आत्मदाह की चेतावनी, आमना-सामना की चेतावनी न्यू सांगानेर रोड पर जेडीए कार्रवाई के विरोध में व्यापारी लामबंद: प्रदर्शन के दौरान आत्मदाह की चेतावनी, आमना-सामना की चेतावनी
जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर सड़क चौड़ीकरण के लिए जेडीए द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में व्यापारी...
एयरपोर्ट से समय पर नहीं हो रहा विमानों का संचालन : 2 फ्लाइट लेट, दुबई जाने वाले यात्री परेशान
राहुल गांधी को पहले अपना इस्तीफा देना चाहिए, घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं नेता प्रतिपक्ष: नितिन नवीन
जयपुर पीसीसी मुख्यालय में उमड़े कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता, पुष्पांजलि अर्पित कर नवलकिशोर शर्मा को दी श्रद्वांजलि
ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर फिसला रुपया: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ₹96.76 पर पहुंचा, बाजार में मची खलबली
वार्ड-वार स्वच्छता उत्सव का आगाज : वार्ड 112 में उतरी सफाई की पूरी टीम, स्वच्छता की शपथ दिलाकर अभियान की शुरुआत
भारत-घाना मिलकर विकास और रणनीतिक स्वायत्तता की आवाज मजबूत करें, विदेश मंत्री अब्लाक्वा से हुई मुलाकात: जयशंकर