गुजरात से तीन आतंकी गिरफ्तार : एटीएस ने विफल की साजिश, आईएसआईएस के लिए कर रहे थे काम 

योजना भीषण आतंकी कार्रवाई से गुजरात को दहला देने की थी

गुजरात से तीन आतंकी गिरफ्तार : एटीएस ने विफल की साजिश, आईएसआईएस के लिए कर रहे थे काम 

गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद के अडालज से आईएसआईएस से जुड़े तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया। दो आरोपी उत्तर प्रदेश और एक हैदराबाद का है। उनके पास से पिस्तौल, कारतूस और केमिकल बरामद हुए। एटीएस के अनुसार वे देशभर में हमलों की साजिश रच रहे थे और सीमा पार के आतंकियों से संपर्क में थे। जांच जारी है।

अहमदाबाद। अडलाज से एटीएस ने तीन दुर्दांत आतंकवादियों को रविवार सुबह गिरफ्तार किया है। तीनों आईएसआईएस के लिए काम कर रहे थे। उनकी योजना भीषण आतंकी कार्रवाई से गुजरात को दहला देने की थी। एटीएस ने समय से कार्रवाई कर उनके बेजा इरादे को नाकाम कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि एटीएस टीम पिछले कुछ दिनों से इन पर नजर रख रही थी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार दो आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। जबकि तीसरा आतंकी हैदराबाद का। तीनों यूपी से गुजरात के अडालज पहुंचे थे। इनके पास से तीन पिस्तौल, 30 कारतूस और भारी मात्रा में केमिकल बरामद किया गया है।

पूरे देश में हमलों की योजना :

एटीएस को जानकारी मिली है कि आतंकी हथियार जमा करने के लिए गुजरात आ रहे थे और इनकी योजना देश में कई जगहों पर हमले करने की थी। तीनों आतंकी दो अलग-अलग मॉड्यूल का हिस्सा हैं।

Read More केसी वेणुगोपाल का केंद्र सरकार पर हमला, बोले-अमृत काल में भारत को तेल खरीदने के लिए मांगनी पड़ रही अमेरिका से छूट, देश की संप्रभुता के लिए अपमानजनक

सीमा पार के आतंकियों से संपर्क में थे :

Read More आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप: भारत-न्यूजीलैंड में खिताबी मुकाबला आज; देश को एक ही आस, रच दो इतिहास

एटीएस के मुताबिक आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है और ये भारत में आतंकी हमलों की साजिश रच रहे थे। इन आतंकियों को कुछ खास और संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने के निर्देश दिए गए थे। ये आतंकी सोशल मीडिया ऐप्स के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़े हुए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि इनका संपर्क सीमा पार बैठे आतंकियों से भी था। गुजरात एटीएस और केंद्रीय एजेंसियां अब इनके नेटवर्क, फंडिंग, ट्रेनिंग और विदेशी संपर्कों की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं। इनसे पूछताछ के बाद और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। 

Read More नेपाल में संसदीय चुनाव की मतगणना जारी, रवि लामिछाने की आरएसपी भारी बहुमत की ओर अग्रसर

Post Comment

Comment List

Latest News

कंडम वाहन भी दे गए निगम को डेढ़ करोड़ रुपए, 12 साल बाद हुई निगम के कंडम वाहनों व स्क्रेप की नीलामी कंडम वाहन भी दे गए निगम को डेढ़ करोड़ रुपए, 12 साल बाद हुई निगम के कंडम वाहनों व स्क्रेप की नीलामी
कंडम वाहनों की रखवाली पर हर साल निगम को लाखों रुपए खर्च करने पड़ रहे थे।
कहीं वाटर नहीं तो कहीं कूलर ही गायब, भीषण गर्मी में बदहाल शहर के वाटर कूलर
सीढ़ियों से जंग : पेंशन की राशि लेने में हाफंते 38 सौ बुजुर्ग पेन्शनधारी, जानें पूरा मामला
जनता जल योजना का इंतजार, प्यासे सीमलिया के बाशिंदे
‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज : सुपरहिट डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की 14 साल बाद वापसी, फैंस एक्साइटेड
जयपुर के सरकारी विश्राम गृहों की दरों में भारी बढ़ोतरी, 300 रुपए से बढ़कर हजारों में पहुंचा किराया
फारूक अब्दुल्ला हमले के मुद्दे पर नोंक झोंक : राज्यसभा में भिड़ी भाजपा और कांग्रेस, घटना की व्यापक जांच कराएगी सरकार