बीजापुर में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: दो नक्सली ढ़ेर, आईईडी नष्ट कर विफल की माओवादियों की साजिश

बीजापुर में मुठभेड़ जारी, दो नक्सलियों के मारे जाने की सूचना

बीजापुर में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: दो नक्सली ढ़ेर, आईईडी नष्ट कर विफल की माओवादियों की साजिश
बीजापुर के दक्षिणी इलाके में डीआरजी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सर्च ऑपरेशन में दो नक्सलियों के मारे जाने की सूचना, इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई।

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के दक्षिणी क्षेत्र में गुरुवार को सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के मुताबिक, सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम ने एक सर्च अभियान शुरू किया था, अभियान जारी है। जारी अभियान के दौरान दो नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है, हालांकि इन नक्सलियों के मौतों की पुष्टि पुलिस के द्वारा नहीं की गई है।

इसी अभियान के दौरान, दक्षिण बीजापुर के जंगलों में आज सुबह लगभग 7 बजे से डीआरजी की टीम और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग और मुठभेड़ हो रही है। अभी तक झड़प का क्षेत्र व घटनास्थल की सटीक जानकारी साझा नहीं की गई है। सुरक्षा सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस इलाके में पिछले कुछ दिनों से नक्सली गतिविधियों की आशंका जताई जा रही थी। इसी को देखते हुए डीआरजी की टीम को विशेष सर्च ऑपरेशन पर लगाया गया था। झड़प अभी भी जारी है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर पहुंचाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी ऑपरेशन चल रहा है और किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी साझा करना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अभियान पूर्ण होने के बाद ही घटना के विवरण और किसी भी तरह के नुकसान या बरामदगी के बारे में विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी। इसके साथ ही खबर सामने आ रही है कि सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने नक्सलियों द्वारा रास्ते में लगाए गए दो शक्तिशाली आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) को सुरक्षित रूप से नष्ट कर एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया है। यह कार्यवाही ईलमिड़ी थाना क्षेत्र के लंकापल्ली गांव के निकट की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 जनवरी  को डीआरजी बीजापुर, थाना ईलमिड़ी और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की नौवीं बटालियन की एक संयुक्त टीम ईलमिड़ी-लंकापल्ली क्षेत्र में सर्चिंग अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान, लंकापल्ली की कच्ची सड़क पर डिमाईनिंग कार्यवाही करते हुए टीम को माओवादियों द्वारा लगाए गए 20-30 किलोग्राम वजन के दो आईईडी बरामद हुए। बीडीएस (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड) बीजापुर की टीम ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए इन विस्फोटकों को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया।

Read More राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ पर बोले Yogi, कुपोषण खत्म कर स्वस्थ समाज और मजबूत भारत बनाने का संकल्प

पुलिस के ही अनुसार, माओवादियों ने इन आईईडी को कमांड स्विच सिस्टम से जोड़कर सड़क के बीचों-बीच लगाया था। इनका लक्ष्य गुजरने वाले बड़े वाहनों, जिनमें सुरक्षा बलों के वाहन शामिल हो सकते थे, को नुकसान पहुंचाना था। सुरक्षा बलों की सतर्कता, सूझ-बूझ और त्वरित कार्यवाही से माओवादियों की यह नापाक साजिश विफल रही।

Read More एलन मस्क ने एआई विकास धीमा करने का किया समर्थन, बोले- 12 साल पहले ही इसे परमाणु हथियारों से ज्यादा खतरनाक बताया

इस सफलता को सुरक्षा बलों की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे न केवल जान-माल के नुकसान को टाला गया है, बल्कि इस इलाके में माओवादियों की गतिविधियों पर भी करारा प्रहार हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान जारी रखा जाएगा।

Read More राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम पर बसपा प्रमुख का बयान: हमने 19 पार्षद जिताएं, दोबारा हुई मतगणना में कई उम्मीदवारों को कुछ वोटों के अंतर से हराया

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर