सदन में अब नहीं चल पाएगी भाजपा की मनमानी: कांग्रेस

सदन में अब नहीं चल पाएगी भाजपा की मनमानी: कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार संसद में लगातार मनमानी करती रही है, लेकिन लोकतंत्र की ताकत ने स्थिति को बदल दिया है और सदन में अब पहले की तरह भाजपा की तानाशाही नहीं चल पाएगी।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार संसद में लगातार मनमानी करती रही है, लेकिन लोकतंत्र की ताकत ने स्थिति को बदल दिया है और सदन में अब पहले की तरह भाजपा की तानाशाही नहीं चल पाएगी।

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा कि अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। इंडिया समूह के दिग्गज नेता इस बार संसद में मौजूद होंगे और अब भाजपा की तानाशाही बिलकुल भी चल नहीं पाएगी।

उन्होंने कहा कि वह समय अब नहीं रहा, जब 14 मिनट के राहुल गांधी के भाषण के दौरान 11 मिनट तक अध्यक्ष ओम बिरला का चेहरा टीवी पर दिखाया जाता था। अब उन्हें समझ लेना चाहिए कि उनकी मनमानी पर जनता ने विराम लगा दिया है।

लोकसभा अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के चुनाव संबंधी सवाल पर प्रवक्ता ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि अध्यक्ष कौन होगा और उपाध्यक्ष कौन होगा लेकिन इतना तय है कि भाजपा पर अंकुश लग गया है।

Read More भारत के पास पेट्रोलियम का पर्याप्त भंडार : देश में कच्चे तेल का 25 दिन का अतिरिक्त भंडार, अधिकारियों ने कहा- पेट्रोलियम उत्पादों की नहीं होगी कोई कमी

Post Comment

Comment List

Latest News

फारूक अब्दुल्ला के कार्यक्रम में गोली चली : उपमुख्यमंत्री को लगे छर्रे, काबू में हमलावर फारूक अब्दुल्ला के कार्यक्रम में गोली चली : उपमुख्यमंत्री को लगे छर्रे, काबू में हमलावर
जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित होटल रॉयल पार्क में शादी समारोह के दौरान बुधवार रात फायरिंग की घटना हुई। नेशनल...
प्रदेश में गैस सिलेंडर की सप्लाई आधी से कम : पैनिक से बुकिंग दोगुना, रोज करीब 4 लाख की सप्लाई थी; अब 2 लाख ही रही
एसएमएस मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल क्षेत्र से बाइक चोरी का मामला : गार्ड की नौकरी करने वाले ही करते थे बाइक चोरी, तीन गिरफ्तार 
टी-20 लक्ष्य कप क्रिकेट : सीकर रॉयल्स ने नीरजा मोदी एकेडमी को 50 रनों से हराया, हिमांशु बने मैन ऑफ द मैच 
आईपीएल-2026 का कार्यक्रम जारी : पहले चरण में होंगे 20 मुकाबले, आरसीबी और हैदराबाद में होगा उद्घाटन मुकाबला 
दिव्यांगों के सपनों को परवाज देने के लिए विश्वविद्यालय खुला, लेकिन एक भी पद स्वीकृत नहीं
आज का भविष्यफल