बजट 2026 : शिक्षा से रोजगार और उद्ममिता पर उच्च स्तरीय समिति का होगा गठन, सीतारमण ने कहा- रोजगार और निर्यात की संभावनाओं को अधिकतम करने के लिए प्राथमिक क्षेत्रों की समिति करेगी पहचान

प्रभाव का आकलन कर आवश्यक उपायों का सुझाव देगी

बजट 2026 : शिक्षा से रोजगार और उद्ममिता पर उच्च स्तरीय समिति का होगा गठन, सीतारमण ने कहा- रोजगार और निर्यात की संभावनाओं को अधिकतम करने के लिए प्राथमिक क्षेत्रों की समिति करेगी पहचान

मैं शिक्षा से रोजगार और उद्यमिता पर एक उच्चस्तरीय स्थायी समिति के गठन का प्रस्ताव करती हूँ।

नई दिल्ली। देश को वैश्विक सेवा क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए सरकार 'शिक्षा से रोजगार और उद्ममिता' पर एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए यह घोषणा की। मैं शिक्षा से रोजगार और उद्यमिता पर एक उच्चस्तरीय स्थायी समिति के गठन का प्रस्ताव करती हूँ।

इसका उद्देश्य भारत को वैश्विक सेवा क्षेत्र में अग्रणी बनाना है, ताकि वर्ष 2047 तक वैश्विक सेवाओं में हमारी हिस्सेदारी 10 प्रतिशत हो सके। यह समिति विकास, रोजगार और निर्यात की संभावनाओं को अधिकतम करने के लिए प्राथमिक क्षेत्रों की पहचान करेगी। साथ ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) सहित उभरती प्रौद्योगिकियों के रोजगार और कौशल आवश्यकताओं पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन कर आवश्यक उपायों का सुझाव देगी।  

Tags: budget

Post Comment

Comment List

Latest News

वित्त विनियोग विधेयक को राज्यपाल की मंजूरी : विभाग अब अनुमोदित बजट हेड की राशि का नियमानुसार कर सकेंगे प्रयोग, निर्देश जारी वित्त विनियोग विधेयक को राज्यपाल की मंजूरी : विभाग अब अनुमोदित बजट हेड की राशि का नियमानुसार कर सकेंगे प्रयोग, निर्देश जारी
राज्यपाल की मंजूरी के बाद वित्त विभाग ने अनुपूरक अनुदानों का इकाईवार विवरण विभागों को भेजना शुरू कर दिया है।...
डिस्टर्ब एरिया बिल को लेकर कांग्रेस की मोर्चा खोलने की तैयारी : जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, बिल का नेताआं ने किया विरोध
अमेरिकी ट्रेड कोर्ट का बड़ा फैसला, कंपनियों को मिल सकता है अरबों डॉलर का टैरिफ रिफंड
राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, अभिषेक मनु सिंघवी को बनाया तेलंगाना से प्रत्याशी
पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग