चंद्रयान-3 का पहला ऑर्बिट-रेजिंग का ‘सफर’ हुआ पूरा

ट्विटर अकाउंट पर चंद्रयान-3 को लेकर ताजा जानकारी दी

चंद्रयान-3 का पहला ऑर्बिट-रेजिंग का ‘सफर’ हुआ पूरा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अद्वितीय निपुणता और कुशलता से चंद्रयान -3 को चंद्रमा की कक्षा की तरफ ले जाने का ‘पहला कदम’ ( फर्स्ट ऑर्बिट रेजिंग मनूवर) रविवार को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। 

चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अद्वितीय निपुणता और कुशलता से चंद्रयान -3 को चंद्रमा की कक्षा की तरफ ले जाने का ‘पहला कदम’ ( फर्स्ट ऑर्बिट रेजिंग मनूवर) रविवार को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। 
इसरो ने अपने  आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर चंद्रयान-3 को लेकर ताजा जानकारी दी। उसने  कहा,‘चंद्रयान सामान्य स्थिति में है। फर्स्ट आॅर्बिट-रेजिंग का काम पूरा हो गया है। अंतरिक्ष यान अब 41,762 किमी 3173 किमी कक्षा में है।’’ 
इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान -3 को चंद्रमा  की ‘पहली कक्षा’ में बढ़ाने की प्रक्रिया आज सफलतापूर्वक पूरी की। इस प्रकार की प्रक्रिया चार बार और की जाएगी, जिसके बाद यह चंद्रमा की कक्षा में पहुंचेगा। इसरो ने कहा,अंतरिक्ष एजेंसी 31 जुलाई तक पृथ्वी से जुड़े चार और ‘अर्थ बाउंड मनूवर’ करेगी जिसके बाद 
एक अगस्त को ट्रांस लूनर इंसर्शन होगा। मिशन चंद्रयान-3 का श्रीहरिकोटा के अंतरिक्षयान से शुक्रवार को प्रक्षेपण किया गया था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पर्यवेक्षक नहीं, पर्चीवेक्षक भेजती है भाजपा : संगठनात्मक लोकतंत्र का पीटती है ढिंढोरा, अखिलेश यादव ने कहा- वास्तविकता में पार्टी में पर्ची से होते हैं फैसले  पर्यवेक्षक नहीं, पर्चीवेक्षक भेजती है भाजपा : संगठनात्मक लोकतंत्र का पीटती है ढिंढोरा, अखिलेश यादव ने कहा- वास्तविकता में पार्टी में पर्ची से होते हैं फैसले 
बिहार में सरकार गठन के लिए भाजपा ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया,...
ताइवान में 7 लोगों पर चीन सरकार के लिए जासूसी करने का आरोप : एक व्यक्ति बार-बार व्यापार और पर्यटक वीजा पर करता था दौरा, 2 सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों की भर्ती की
इन्द्रगढ़ में स्थाई बस स्टैंड की कमी, यात्री, राहगीर और व्यापारी होते हैं प्रतिदिन परेशान
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ पहुंचे दिल्ली : जे.पी. नड्डा से मुलाकात, अंता उपचुनाव हार में सौंपी रिपोर्ट
ग्लोबल वायदा बाजार में तेजी के असर : सोना और चांदी फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे, जानें क्या है भाव
14 शहरों में सीवरेज-वाटर सप्लाई परियोजनाओं को मिल रही गति, अब तक 18 लाख लोग लाभान्वित
नींदड़ घाटी बीसलपुर पाइपलाइन कार्य में भारी लापरवाही : पूर्व कांग्रेस सचिव महेंद्र सिंह खेड़ी ने जताई कड़ी नाराज़गी, कहा- सड़क बंद होने से रोजमर्रा के काम प्रभावित, आम जनता बेहद परेशान