UIDAI ने 2 करोड़ आधार नंबर किए डिएक्टिवेट : पहचान धोखाधड़ी रोकना उद्देश्य, जानें पूरा मामला 

कदम कई विभागों से प्राप्त डेटा के आधार पर उठाया गया 

UIDAI ने 2 करोड़ आधार नंबर किए डिएक्टिवेट : पहचान धोखाधड़ी रोकना उद्देश्य, जानें पूरा मामला 

UIDAI ने रजिस्ट्रार जनरल और सरकारी विभागों से मिले रिकॉर्ड के आधार पर 2 करोड़ से अधिक मृत व्यक्तियों के आधार नंबर डिएक्टिवेट कर दिए हैं। उद्देश्य पहचान धोखाधड़ी रोकना और योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचाना है। अब परिवार MyAadhaar पोर्टल पर मृत्यु की जानकारी दे सकेंगे, जिससे आधार डेटाबेस तुरंत और सुरक्षित तरीके से अपडेट हो सकेगा।

नई दिल्ली। आधार से जुड़ी एक बड़ी और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने 2 करोड़ से अधिक ऐसे लोगों के आधार नंबर डिएक्टिवेट कर दिए हैं, जिनका अब देहांत हो चुका है। यह कदम रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया, विभिन्न राज्य सरकारों और केंद्र के कई विभागों से प्राप्त डेटा के आधार पर उठाया गया है।

UIDAI ने आधार डेटाबेस को सटीक, सुरक्षित और अद्यतन बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की है, ताकि किसी भी प्रकार की पहचान की धोखाधड़ी और सरकारी योजनाओं के गलत उपयोग को रोका जा सके। मृत व्यक्तियों के आधार नंबर निष्क्रिय करने से यह सुनिश्चित होगा कि सरकारी योजनाओं का लाभ केवल वास्तविक और योग्य लाभार्थियों तक ही पहुंचे।

महत्वपूर्ण बात यह है कि अब परिवार के सदस्य भी MyAadhaar पोर्टल के माध्यम से अपने किसी प्रियजन की मृत्यु की सूचना दे सकेंगे। इससे UIDAI को आधार डेटाबेस को तुरंत अपडेट करने में सहायता मिलेगी और डेटा की विश्वसनीयता बढ़ेगी, क्योंकि किसी भी आधार नंबर को दोबारा किसी अन्य व्यक्ति को आवंटित नहीं किया जाता, इसलिए किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसका आधार नंबर निष्क्रिय करना बेहद आवश्यक है। इससे न केवल पहचान की चोरी रोकी जा सकेगी, बल्कि कोई भी व्यक्ति मृतक के नाम से योजनाओं का लाभ भी नहीं उठा पाएगा। UIDAI का यह कदम आधार प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक बड़ा सुधार माना जा रहा है।

 

Read More लगातार दूसरे दिन शेयर बाजारों में गिरावट, आईटी कंपनियों पर दबाव, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे