कांग्रेस ने मुझे भी 16 महीने जेल में डाला था :राजनाथ

कहा- ये काला अध्याय सदैव याद रखा जाएगा

कांग्रेस ने मुझे भी 16 महीने जेल में डाला था :राजनाथ

राजनाथ ने फतेहपुरसीकरी लोकसभा क्षेत्र के कागारौल में कहा कि आज 25 जून का दिन है। इसी दिन 1975 में आपातकाल लगाया गया था और लोकतंत्र का गला घोंट दिया गया था। मैंने भी 16 महीने जेल में बिताए थे।

आगरा। रक्षा मंत्री राजनाथ ङ्क्षसह ने उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में कागारौल ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को जनसभा में  कांग्रेस को जमकर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि  आज ही के दिन कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाते हुए लोकतंत्र की हत्या की थी, यह काला अध्याय सदैव याद रखा जाएगा।

केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा महा जनसंपर्क अभियान चला रही है। इस अभियान को और गति देने के लिए रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यहां आए। उन्होंने अपनी पहली जनसभा फतेहपुरसीकरी लोकसभा क्षेत्र के कागारौल में करते हुए कहा कि आज 25 जून का दिन है। इसी दिन 1975 में आपातकाल लगाया गया था और लोकतंत्र का गला घोंट दिया गया था। मैंने भी 16 महीने जेल में बिताए थे।

सिंह ने कहा कि कांग्रेस पटना में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हटाने के लिए बैठक कर रही है। कहती है देश में लोकतंत्र नहीं तो हिमाचल, राजस्थान, कर्नाटक में उनकी सरकार कैसे बनी। प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है। देश को आर्थिक रूप से भी सशक्त बनाया है। वर्ष 2014 में अर्थव्यवस्था में 11वें स्थान पर रहा देश आज पांचवें स्थान पर आ चुका है।

रक्षामंत्री ने कहा कि देश की सीमाएं सुरक्षित है। पाकिस्तान ने उरी में कायराना हरकत की थी तो हमने सीमा के अंदर घुस के आतंकवाद का सफाया किया। गांव, गरीब, किसान के लिए काम हो रहा है मुफ्त राशन मिल रहा है कुछ लोग तो बेच भी ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुरुस्त बनाया है। किसी भी राज्य के विकास के लिए यह सबसे जरूरी है।

Read More आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका : राज्यसभा सभापति ने दी आप से अलग हुए सात सदस्यों को भाजपा में विलय की मान्यता, राज्यसभा में सांसदों की संख्या 113 हुई

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल