कुलदीप सिंह सेंगर को करारा झटका, शीर्ष अदालत ने उम्रकैद की सजा निलंबित करने के हाईकोर्ट के आदेश को पलटा

उन्नाव दुष्कर्म मामले में सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

कुलदीप सिंह सेंगर को करारा झटका, शीर्ष अदालत ने उम्रकैद की सजा निलंबित करने के हाईकोर्ट के आदेश को पलटा

शीर्ष अदालत ने उन्नाव दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबन पर रोक लगा दी है। जस्टिस सूर्यकांत की पीठ ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को रद्द करते हुए मामले पर दो महीने में दोबारा विचार करने का निर्देश दिया। सीबीआई की अपील के बाद सेंगर की उम्रकैद बरकरार रहने की संभावना बढ़ गई है।

नई दिल्ली। साल 2017 के चर्चित उन्नाव दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें सेंगर की उम्रकैद की सजा पर अस्थायी रोक लगाई गई थी। मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि हाई कोर्ट इस प्रकरण पर दो महीने के भीतर दोबारा विचार करे।

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि दिल्ली हाई कोर्ट नया फैसला लेते समय शीर्ष अदालत के आदेश से प्रभावित हुए बिना स्वतंत्र रूप से सभी तथ्यों और कानूनी पहलुओं का आकलन करे। इससे पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो ने हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए अपील दायर की थी, जिस पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सजा निलंबन पर रोक लगा दी थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे की बढ़ी मुश्किलें: अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पॉक्सो मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत  केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे की बढ़ी मुश्किलें: अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पॉक्सो मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत 
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बी संजय कुमार के बेटे बी भगीरथ को पॉक्सो (POCSO) मामले में 14 दिनों की न्यायिक...
श्री सांवलियाजी मंदिर में श्रद्धा का अनोखा तोहफा, बेटे के 97% आने पर चांदी की किताब चढ़ाई
धर्मशाला, पालमपुर और कांगड़ा नगर निगम चुनावों के लिए मतदान जारी, 17 वार्डों में कुल 34 मतदान केंद्र
शेयर बाजार में सूचीबद्ध होगा मुथूट फिनकॉर्प, चार हजार करोड़ जुटाने की उम्मीद
ठिकरिया में ग्राम विकास चौपाल में की मुख्यमंत्री भजनलाल ने शिरकत; महिला, किसान और युवा सशक्त होंगे तो विकसित बनेगा राजस्थान
तेलंगाना में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू: एक अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, जानें किन किन दस्तावेजों की पड़ेगी आवश्यकता 
फ्लैट चोरी का खुलासा : सोनीपत से नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार, चांदी के जेवरात बरामद