नाहरगढ़ थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, CCTV फुटेज से चोर तक पहुंची टीम
नकबजन चढ़ा पुलिस के हत्थे
जयपुर की नाहरगढ़ थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी इब्राहिम को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की नकदी बरामद कर ली। आरोपी ने सूने मकान का ताला तोड़कर 70 हजार रुपये उड़ाए थे।
जयपुर। नाहरगढ़ थाना पुलिस शनिवार को नकबजनी की वारदात के मात्र 24 घंटे में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की नकदी बरामद की। पुलिस उपायुक्त उत्तर करण शर्मा ने बताया कि 14 मई 2026 को मोहन नगर नाहरगढ़ रोड निवासी परिवादी ने रिपोर्ट दी कि उसके पिता जयसिंहपुरा खोर गए थे। इसी दौरान शाम करीब 3.45 से 4 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्तिने घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे करीब 70 हजार रुपए चोरी कर ले गया। इस सूचना पर पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और आरोपी इब्राहिम (22) निवासी पेंटर कॉलोनी नाहरी का नाका शास्त्रीनगर को गिरफ्तार कर लिया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
25 Jun 2026 19:01:13
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर एफसीआरए नियमों में हालिया संशोधनों को वापस लेने की...

Comment List