दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में डॉ. शाहीन के एक्स हसबैंड का चौकाने वाला खुलासा, जानें क्या है पूरा मामला?

दिल्ली लाल किला धमाके मामले में नया खुलासा

दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में डॉ. शाहीन के एक्स हसबैंड का चौकाने वाला खुलासा, जानें क्या है पूरा मामला?
दिल्ली लाल किला धमाके मामले में चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। आतंकियों की 200 बम से 26/11 जैसे हमले की योजना थी। पुलिस ने अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 4 डॉक्टर शामिल हैं। हरियाणा के मेवात से मौलवी इश्तियाक भी हिरासत में लिया गया है।

दिल्ली। दिल्ली लाल किला धमाके मामले में लगातार नए नए खुलासे हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आतंकियों की 200 बम से 26/11 जैसे हमले की साजिश थी। इस मामले में पुलिस ने त्वतरित कार्रवाई करते हुए अब तक करीब 15 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है, जिनमें से करीब 4 डॉक्टर के पेश में कार्यरत है। इस मामले में गिरफ्तार जैश के आतंकी संगठन की महिला विंग की डॉ. शाहीन के पूर्व पति ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि, शाहीन पढ़ने में रूची रखने वाली व्यक्तित्व की महिला थी, लेकिन इस बात का किसी को भी पता नहीं था कि वो कभी इस तरह के रास्ते पर भी आ जाएगी।

जानकारी के अनुसार, साल 2003 में डॉ. शाहीन की शादी डॉ. जफर हयात के साथ हुई थी, जो कि कानपुर के सरकारी केपीएम अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ के तौर पर कार्यरत थे। डॉ. जफर ने बताया कि शादी के करीब 6-7 साल बाद से ही शाहीन विदेश में रहने और बसने का दबाव बनने लगी और झगड़ा करने लगी, जिसके कारण आखिरकार उनका तलाक हो गया। डॉ. जफर ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं, जो उन्हीं के साथ रहते हैं, लेकिन डॉ. शाहीन ने तलाक के बाद कभी भी अपने बच्चों से मिलने और बात करने की कोशिश नहीं की। डॉ. जफर हयात ने कहा कि कभी ऐसा लगा ही नहीं कि शाहीन कुछ ऐसा भी कर सकती हैैं। इसके आगे डॉ. जफर ने कहा कि तलाक डॉ. शाहीन की तरफ से किया गया था। शरीयाई तरीके के हमारा तलाक हुआ था।

फिलहाल, इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को हरियाणा के मेवात से इश्तियाक नाम के एक मौलवी को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ के लिए श्रीनगर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि वह अल फलाह यूनिवर्सिटी कैंपस में एक किराए के मकान में काफी सालों से रह रहा था। सर्च ऑपरेशन के तहत उसके घर से करीब 2,500 kg से ज्यादा अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम क्लोरेट और सल्फर बरामद हुआ है। इसके अलावा पुलिस ने मंगलवार रात को भी एक और डॉक्टर को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान डॉ. तजामुल के रूप में हुई है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार, जयराम ने SIR पर अमित शाह से तीन सवालों का मांगा जवाब कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार, जयराम ने SIR पर अमित शाह से तीन सवालों का मांगा जवाब
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गृह मंत्री अमित शाह से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में चिन्हित, हटाए गए और...
नर्सिंग समस्याओं को लेकर मनोचिकित्सा केंद्र में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, स्टाफ की कमी और वार्डों की समस्याओं से नाराज कर्मचारी
इंटरनेशनल मार्केट की नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें क्या है भाव  
केंद्रीय कारागृह में बंदियों के बीच मारपीट : मामला दर्ज, 8 अक्टूबर की घटना में पुलिस ने शुरू की जांच
चुनाव लड़ना चाहता था पिता, विरोध कर रहा था बेटा; तारानगर के चंगोई गांव में डबल मर्डर, आरोपी पिता डिटेन
पंचायत चुनाव : कांग्रेस ने टिकट वितरण में पुराने राजनीतिक परिवारों पर जताया भरोसा
voice of gen-z & alpha : इलाज पहले या पैसों का हिसाब? मानवता को प्राथमिकता देने की उठी आवाज