दिल्ली में घने कोहरे के कारण आज भी करीब 20 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों में आक्रोश

घने कोहरे से विमान सेवाएं अस्त-व्यस्त

दिल्ली में घने कोहरे के कारण आज भी करीब 20 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों में आक्रोश

दिल्ली में घने कोहरे के कारण 20 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं और 100 से अधिक देरी से चलीं। दृश्यता 50 मीटर तक गिरने से यात्री हवाई अड्डे पर परेशान रहे।

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर और देश के अन्य शहरों में घने कोहरे के कारण गुरुवार को यहां इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर 20 से अधिक उड़ानें रद्द रहीं जबकि 100 से अधिक उड़ानों में देरी की सूचना है। आईजीआई हवाई अड्डे की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली आने वाली 11 और यहां से जाने वाली भी इतनी ही उड़ानें रद्द हैं। इसके अलावा आगमन और प्रस्थान की कुल 100 से अधिक उड़ानों में देरी की सूचना है। 

दिल्ली हवाई अड्डे पर रात तीन बजे के बाद दृश्यता कम होने लगी और सुबह तक घटकर 50 मीटर रह गयी। तड़के पांच बजे से ही उड़ानों का परिचालन कैट-3 की प्रकिया के तहत शुरू हो गया। इस दौरान सिर्फ कैट-3 उपकरणों से लैस विमान और इसके लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित पायलटों को ही लैंडिग और टेकऑफ की अनुमति होती है। 

दिल्ली के अलावा गाजियाबाद के ङ्क्षहडन और चंडीगढ़ से भी कोहरे की सूचना है। विमान सेवा कंपनियों ने यात्रियों को हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले विमान की अद्यतन स्थिति की जानकारी हासिल करने की सलाह ही है। फिलहाल, दिल्ली हवाई अड्डे पर दृश्यता में सुधार हुआ है। सुबह 10.30 बजे दृश्यता 500 मीटर थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला