काले धन को वैध बनाने की जांच के सिलसिले में कार्रवाई: ईडी ने पूर्व विधायक के ठिकानों पर ली तलाशी, कथित तौर पर अपराध से की कमाई

विभिन्न अनुसूचित अपराधों से जुड़े आरोप भी शामिल

काले धन को वैध बनाने की जांच के सिलसिले में कार्रवाई: ईडी ने पूर्व विधायक के ठिकानों पर ली तलाशी, कथित तौर पर अपराध से की कमाई
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झांसी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव व सहयोगियों के झांसी और लखनऊ स्थित कई ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में रियल एस्टेट नेटवर्क के जरिए अवैध कमाई को वैध बनाने, 23 से अधिक एफआईआर और करीब 60 आपराधिक मामलों के तार सामने आए हैं।

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय ने झांसी के गरौठा विधानसभा सीट से पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव और उनके सहयोगियों के खिलाफ चल रहे काले धन को वैध बनाने के मामले की जांच के सिलसिले में झांसी और लखनऊ में कई जगहों पर तलाशी ली है। यह जांच ईडी द्वारा दर्ज की गयी प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) पर आधारित है। यह रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सतर्कता संगठन द्वारा पूर्व विधायक के पास आय से अधिक संपत्ति होने के आरोपों को लेकर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर तैयार की गयी थी। ईडी की शुरुआती जांच से पता चला है कि रियल एस्टेट, निर्माण और अन्य व्यवसायों में शामिल कंपनियों और लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप (एलएलपी) के नेटवर्क के जरिए कथित तौर पर अपराध से कमाई की गयी और उसे वैध किया गया।

इस मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत विभिन्न अनुसूचित अपराधों से जुड़े आरोप भी शामिल हैं, और जांच में 23 से अधिक एफआईआर शामिल हैं। शुरुआती जांच में लगभग 60 आपराधिक मामलों का भी पता चला है, जिनमें धोखाधड़ी, जालसाजी, जबरन वसूली, हत्या की कोशिश और डकैती जैसे आरोप शामिल हैं।  ये मामले भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट और अन्य संबंधित कानूनों के तहत दर्ज किये गये हैं। ईडी द्वारा आरोपी, उनके परिवार के सदस्यों और उनसे जुड़ी संस्थाओं और व्यक्तियों के रिहायशी और व्यावसायिक परिसरों में तलाशी ली जा रही है।

इसका मकसद अपराध से हुई कमाई, लाभकारी स्वामित्व, वित्तीय लेनदेन और कथित तौर पर अवैध स्रोतों से हासिल की गयी संपत्ति से जुड़े सबूत जुटाना है।  ईडी तलाशी के दौरान अपराध से हुई कमाई का पता लगाने और उसे वैध करने में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेजों, डिजिटल उपकरणों और चल-अचल संपत्ति और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। इस मामले में आगे की जांच जारी है। 

 

Read More कावेरी नदी जल बंटवारा विवादित मामला : 2 राज्यों के मुख्यमंत्री करेंगे मुद्दे पर बैठक, बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही बातचीत

Tags: ED

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर