अमेरिका-चीन के बीच शुल्क कटौती भारत के लिए ‘अवसर भी, चुनौती भी’: रल्हन

भविष्य की अस्थिरता से बचाव 

अमेरिका-चीन के बीच शुल्क कटौती भारत के लिए ‘अवसर भी, चुनौती भी’: रल्हन

चीन और अमेरिका द्वारा हाल ही में एक-दूसरे की वस्तुओं पर आयात शुल्क में कटौती के प्रस्ताव को दोनों बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार के क्षेत्र में तनाव में महत्वपूर्ण कमी को दर्शाता है।

नई दिल्ली। भारतीय निर्यात संगन महासंघ (फियो) ने कहा है कि चीन और अमेरिका द्वारा हाल ही में एक-दूसरे की वस्तुओं पर आयात शुल्क में कटौती के प्रस्ताव को दोनों बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार के क्षेत्र में तनाव में महत्वपूर्ण कमी को दर्शाता है। फियो इसमें भारत के लिए अवसर और चुनौती दोनों देख रहा है। चीन ने अमेरिकी वस्तुओं पर आयात-शुल्क 90 दिनों के लिए 125% से घटाकर 10% करने और चीन पर अमेरिका द्वारा चीनी वस्तुओं पर टैरिफ को 145% से घटाकर 30% करने का पारस्परिक प्रस्ताव, दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार तनाव में महत्वपूर्ण कमी दर्शाता है।

व्यापार में वृद्धि की संभावना :

फियो के अध्यक्ष एस सी रल्हन ने माना कि हालांकि इस तरह के घटनाक्रम वैश्विक व्यापार स्थिरता के लिए मोटे तौर पर सकारात्मक हैं, लेकिन वे भारत के लिए चुनौतियां और अवसर दोनों प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों चीन-अमेरिका के इन फैसलों से इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनरी और रसायन जैसे उच्च मूल्य वाले क्षेत्रों में अमेरिका-चीन द्विपक्षीय व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है।

भूमिका पर जोर देना चाहिए :

Read More महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती पर मायावती का संदेश : सपा सरकार पर बोला हमला, नामकरणों को बदलने का लगाया आरोप

फियो अध्यक्ष ने एक बयान में कहा कि भारत को अपनी तरजीही व्यापार पहुंच को सुरक्षित और विस्तारित करने के लिये अमेरिका के साथ गंभीरता से बातचीत करनी चाहिए, तथा एक विश्वसनीय वैकल्पिक स्रोत गंतव्य के रूप में अपनी भूमिका पर जोर देना चाहिए।

Read More कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग

भविष्य की अस्थिरता से बचाव :

Read More अमेरिका-ईरान शांति वार्ता फिर शुरू होने की उम्मीद में चढ़े शेयर बाजार : सेंसेक्स 1,400 अंक से ज्यादा उछला, इन कं​पनियों में दिखेगा एक्शन

रल्हन ने कहा कि टैरिफ कटौती की अस्थायी प्रकृति के कारण कंपनियां मेक इन इंडिया और पीएलआई योजनाओं के तहत भारत में विनिर्माण का विस्तार करके भविष्य की अस्थिरता से बचाव कर सकती हैं, विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स, आॅटो घटकों और वस्त्रों में। उन्होंने कहा कि फियो इस उभरते परिदृश्य पर नजर रखेगा, तथा भारत के व्यापार हितों की रक्षा और संवर्धन सुनिश्चित करने के लिये नीति निर्माताओं के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा।

निर्यातकों की प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी :

इससे दक्षिण-पूर्व एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका जैसे तीसरे बाजारों में भारतीय निर्यातकों के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, जहां भारत ने हाल ही में अमेरिका-चीन व्यापार व्यवधानों का लाभ उठाकर अपनी पैठ बनाई है। हालांकि, भारत इस बदलाव का लाभ फार्मास्युटिकल एपीआई, रत्न और आभूषण, इंजीनियरिंग सामान, कार्बनिक रसायन और आईटी-सक्षम सेवा जैसे उन क्षेत्रों में निर्यात को मजबूत करने के लिए उठा सकता है, जो अमेरिका-चीन व्यापार से अपेक्षाकृत अछूते हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल