हरिद्वार के 'मोदी' अवनीश त्यागी का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस

हरिद्वार के ‘मोदी’ अवनीश त्यागी का निधन

हरिद्वार के 'मोदी' अवनीश त्यागी का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस

भाजपा समर्थक और ‘मोदी’ के नाम से प्रसिद्ध अवनीश त्यागी का नोएडा में निधन हो गया। उनके जाने से रुड़की सहित पूरे हरिद्वार जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के मोदी के नाम से प्रसिद्ध अवनीश त्यागी का बुधवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने नोएडा के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से रुड़की सहित पूरे हरिद्वार जिले में शोक की लहर फैल गयी। अवीनाश त्यागी शुरू से ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थक रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व से वह इतने प्रभावित थे कि उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने भी वैसी ही दाढ़ी रख ली थी। भाजपा के छोटे-बड़े सभी कार्यक्रमों और सभाओं में उनकी सक्रिय उपस्थिति रहती थी। इसी कारण लोग उन्हें प्रेम से 'मोदी' कहकर पुकारते थे।

शालीन, सभ्य और मधुर व्यवहार के धनी त्यागी हर वर्ग और समुदाय में लोकप्रिय थे। किसी भी सभा या कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहती थी। लोग उनके साथ फोटो और सेल्फी लेना नहीं भूलते थे। उनके कॉलेज सहपाठी एवं अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, अवनीश त्यागी अपने व्यवहार और सरल स्वभाव के कारण सभी के प्रिय थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का व्यक्तित्व उनके जीवन में इस कदर रचा-बसा था कि लोग उन्हें मोदी का प्रतिरूप मानने लगे थे।

अवीनाश त्यागी के निधन पर रुड़की के अनेक नागरिकों, सामाजिक संगठनों और भाजपा नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह