मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई : 10 हजार लीटर वनस्पति घी और 150 किलो मिर्च पाउडर सीज, सरसों के तेल का नमूना भी लिया
अशोका वनस्पति के 2 अलग अलग बैच के सैंपल लिए
मिलावट के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए करीब 10 हजार लीटर वनस्पति घी सीज किया गया। खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टीण् शुभमंगला ने बताया कि जयपुर प्रथम सीएमएचओ की टीम ने कुकरखेड़ा मंडी स्थित मैसर्स रुक्मणी इंटरप्राइजेज पर मिलावट के संदेह पर 9853 लीटर अशोका ब्राण्ड का वनस्पति घी सीज़ किया गया।
जयपुर। मिलावट के खिलाफ अभियान के तहत बुधवार को कार्रवाई करते हुए करीब 10 हजार लीटर वनस्पति घी सीज किया गया। खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टीण् शुभमंगला ने बताया कि जयपुर प्रथम सीएमएचओ की टीम ने कुकरखेड़ा मंडी स्थित मैसर्स रुक्मणी इंटरप्राइजेज पर मिलावट के संदेह पर 9853 लीटर अशोका ब्राण्ड का वनस्पति घी सीज़ किया गया।
मौके पर अशोका वनस्पति के 2 अलग अलग बैच के सैंपल लिए गए एवं एक सैंपल नेचर फ्रेश वनस्पति का भी लिया गया। मैसर्स सैनी किराना स्टोर, रोड नं 17 वीकेआई से मिर्च पाउडर का सैंपल लिया गया तथा 150 किलो मिर्च पाउडर सीज़ किया गया। वीकेआई में ही मैसर्स अग्रवाल इंटरप्राइजेज से महान ब्राण्ड के घी का सैंपल तथा मुकेश डिपार्टमेंटल स्टोर से धनिया पाउडर एवं चौमूं किराना स्टोर से सरसों के तेल का नमूना लिया गया।

Comment List