हिमाचल के छात्रों ने किया अनोखा आविष्कार : अब जूते लगाएंगे लैंडमाइन का पता, सेना के जवान नहीं होंगे लापता

मोबाइल एप से भी जोड़ा

हिमाचल के छात्रों ने किया अनोखा आविष्कार : अब जूते लगाएंगे लैंडमाइन का पता, सेना के जवान नहीं होंगे लापता

ये जूते दो मीटर पहले लैंडमाइन का पता लगा सकते हैं, स्वयं चार्ज होते हैं। इसके साथ ही अगर कोई जवान कहीं लापता होता है तो उसकी लोकेशन भी ट्रैक हो जाएगी। 

मंडी। मंडी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में भारतीय सेना के लिए एक ऐसे जूते का मॉडल प्रदर्शित किया गया, जो सुरक्षाबलों के लिए काफी मदद हो सकते हैं। महोत्सव में पीएम श्रीरावमापा सरकाघाट स्कूल के छात्रों ने भारतीय सेना के जवानों की सुरक्षा के लिए विशेष जूते दिखाए। ये जूते दो मीटर पहले लैंडमाइन का पता लगा सकते हैं, स्वयं चार्ज होते हैं। इसके साथ ही अगर कोई जवान कहीं लापता होता है तो उसकी लोकेशन भी ट्रैक हो जाएगी। 

मोबाइल एप से भी जोड़ा गया

टीचर विजय ने बताया कि इन जूतों में बहुत कम वजन के सेंसर लगाए गए हैं। साथ ही जब सेना के जवान इनको पहनकर चलेंगे तो यह अपने आप चार्ज भी होंगी और लैंडमाइन या अन्य खतरा होने पर जवान को सिग्नल देंगे। इन जूतों को मोबाइल एप से भी जोड़ा गया है, ताकि अगर जवान भटक जाएं तो उनकी लोकेशन आसानी से मिल जाए। भविष्य में इन जूतों में मेटल डिटेक्टर लगाने की योजना है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में इस स्टॉल पर बच्चों ने स्वचलित बांध के गेट खोलने की तकनीक, जिसमें पानी के स्तर पर गेट अपने आप खुलेंगे। कपड़े धूप के अनुसार सुखाने की रोबोटिक तकनीक, जिसमें धूप होने पर कपड़े अपने आप बाहर आएंगे और वर्षा पर अंदर। साथ ही रोबोटिक डस्टबिन, जो सेंसर से चलता है और मौसम के पूवार्नुमान का यंत्र भी लगाया गया है। साथ ही कोडिंग भी यहां सिखाई जा रही है। इस स्टॉल का संचालन मंडी डाइट के विजय शर्मा, कमलेश महाजन, छविंद्र पाल व अनिल कुमार कर रहे हैं।

Tags: students

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्वी प्रशांत महासागर में कथित ड्रग तस्कर नाव पर अमेरिका का हमला : 3 लोगों की मौत, तस्करी अभियान में लगा था जहाज पूर्वी प्रशांत महासागर में कथित ड्रग तस्कर नाव पर अमेरिका का हमला : 3 लोगों की मौत, तस्करी अभियान में लगा था जहाज
प्रशांत महासागर में कथित मादक पदार्थ तस्कर जहाजों पर कम से कम 43 हमले किए हैं, जिनमें कम से कम...
एंडोवस्कुलर सिंपल कॉइलिंग तकनीक से जटिल उपचार किया : बिना ओपन सर्जरी विशाल ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल इलाज, युवा मरीज दूसरे दिन डिस्चार्ज
एआई इम्पैक्ट समिट में प्रदर्शन पर मायावती ने जताई आपत्ति : इस तरह की घटना निन्दनीय, कहा- अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में देश की गरिमा को प्रभावित करता है ऐसा आचरण
सर्वेन्ट क्वार्टर्स खाली, कंटकों ने आबाद कर डाला
राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में ‘बोतल से पानी’ पर ऐतिहासिक व्यवस्था, शत्रुघ्न गौतम को आसन की नसीहत
दिल्ली में बढ़ी गर्मी : अगले हफ्ते 33 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान, दक्षिण-पश्चिमी हवाओं से प्रदूषण घटने की उम्मीद
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ट्रंप ने लागू किए 10 प्रतिशत वैश्विक टैरिफ : ट्रंप ने न्यायालय के फैसले को बताया बेहद निराशाजनक, कहा- रद्द टैरिफ के स्थान पर वैकल्पिक उपायों का होगा इस्तेमाल