विद्यार्थी श्रेणी परिवर्तन के लिए कर सकेंगे आवेदन : परीक्षा सलाहकार समिति की अनुशंसा पर यह स्वीकृति जारी, एमडीएस विश्वविद्यालय ने दिए विकल्प

सेमेस्टर 4 का परिणाम पास हो

विद्यार्थी श्रेणी परिवर्तन के लिए कर सकेंगे आवेदन : परीक्षा सलाहकार समिति की अनुशंसा पर यह स्वीकृति जारी, एमडीएस विश्वविद्यालय ने दिए विकल्प

सेमेस्टर 3 में विद्यार्थी अपनी कैटेगरी स्वयंपाठी से नियमित कर सकेंगे, लेकिन विद्यार्थियों का सेमेस्टर 2 का परिणाम पास होना चाहिए।

अजमेर। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय ने स्नातक स्तर के विद्यार्थियों के लिए नियमित से स्वयंपाठी तथा स्वयंपाठी से नियमित श्रेणी परिवर्तन करने के लिए विकल्प उपलब्ध कराए हैं। हालांकि ऑनर्स परीक्षा नियमित होने के कारण कैटेगरी परिवर्तन का विकल्प नहीं रहेगा। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनील कुमार टेलर ने परीक्षा सलाहकार समिति की अनुशंसा पर यह स्वीकृति जारी की है। सेमेस्टर 3 में विद्यार्थी अपनी कैटेगरी नियमित से स्वयंपाठी कर सकेंगे, लेकिन यह आवश्यक होगा कि विद्यार्थी का सेमेस्टर 2 का परिणाम पास हो। अर्थात उसके सेमेस्टर 1, सेमेस्टर 2 के बकाया पेपर्स होने की स्थिति में कैटेगरी परिवर्तन नहीं की जा सकेगी। सेमेस्टर 5 में विद्यार्थी अपनी कैटेगरी नियमित से स्वयंपाठी कर सकेंगे, लेकिन उनका सेमेस्टर 4 का परिणाम पास हो। सेमेस्टर 1 से सेमेस्टर 4 तक का काई भी बकाया पेपर्स होने की स्थिति में कैटेगरी परिवर्तन नहीं की जा सकेगी। सेमेस्टर 3 में विद्यार्थी अपनी कैटेगरी स्वयंपाठी से नियमित कर सकेंगे, लेकिन विद्यार्थियों का सेमेस्टर 2 का परिणाम पास होना चाहिए।

उनके सेमेस्टर 1, सेमेस्टर 2 के बकाया पेपर्स होने की स्थिति में कैटेगरी परिवर्तन नहीं की जा सकेगी। उसे इस विकल्प के लिए विश्वविद्यालय कार्यालय में ऑफलाइन प्रार्थना-पत्र महाविद्यालय की अण्डरटेकिंग के साथ प्रस्तुत करना होगा। इसी तरह जिन विद्यार्थियों के बकाया पेपर्स हैं और वह अपनी कैटगरी बदलना चाहते हैं तो उन्हें पुन सेमेस्टर 1 से परीक्षा में बैठना होगा। ऐसी स्थिति में विद्यार्थी के पूर्व विद्यार्थी के पूर्व के परिणाम को निरस्त किया जाएगा।

 

Tags: students

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : प्रदेश में सर्दी पड़ी कमजोर, दिन में तेज धूप सताने लगी  Weather Update : प्रदेश में सर्दी पड़ी कमजोर, दिन में तेज धूप सताने लगी 
प्रदेश में बीते दिनों छाए पश्चिमी विक्षोभ से सर्दी का असर अचानक बढ़ गया था लेकिन इसका असर खत्म होने...
हिमाचल के छात्रों ने किया अनोखा आविष्कार : अब जूते लगाएंगे लैंडमाइन का पता, सेना के जवान नहीं होंगे लापता
चीन को 6जी तकनीक में बड़ी कामयाबी : नई संचार तकनीक ने डेटा स्पीड में बनाया रिकॉर्ड, 5जी से दस गुना तेज ट्रांसमिशन
समारा तिजोरी ने की विक्की कौशल की तारीफ, कहा- विक्की का कला के प्रति प्यार ही उन्हें खास बनाता है
विधायकों ने सदन में किया याचिकाओं का उपस्थापन, पशु उप केन्द्र को पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने के संबंध में याचिका
गूगल ने रोके 17 लाख से ज्यादा ऐप्स : फोन कॉल के दौरान होने वाले सोशल इंजीनियरिंग अटैक को टारगेट करने वाले नए प्रोटेक्शन भी पेश, पहले से ज्यादा मजबूत हो गई प्राइवेसी पॉलिसी
खेत में छिपे पैंथर का ग्रामीणों पर हमला : मासूम समेत तीन घायल, रेस्क्यू में जुटी पुलिस और वन विभाग की टीम