गूगल ने रोके 17 लाख से ज्यादा ऐप्स : फोन कॉल के दौरान होने वाले सोशल इंजीनियरिंग अटैक को टारगेट करने वाले नए प्रोटेक्शन भी पेश, पहले से ज्यादा मजबूत हो गई प्राइवेसी पॉलिसी

एंटी स्पैम सिस्टम को भी बनाया बेहतर

गूगल ने रोके 17 लाख से ज्यादा ऐप्स : फोन कॉल के दौरान होने वाले सोशल इंजीनियरिंग अटैक को टारगेट करने वाले नए प्रोटेक्शन भी पेश, पहले से ज्यादा मजबूत हो गई प्राइवेसी पॉलिसी

टेक कंपनी ने 80,000 से ज्यादा डेवलपर अकाउंट भी बैन कर दिए। ये अकाउंट्स गलत काम या धोखाधड़ी से जुड़े थे और बार-बार पॉलिसी तोड़ रहे थे।

नई दिल्ली। गूगल ने अपने एनुअल सिक्योरिटी रिपोर्ट में बताया कि कंपनी ने 2025 में लाखों ऐसे ऐप्स पर रोक लगाई है, जो मैलवेयर, फाइनेंशियल फ्रॉड, छिपे हुए सब्सक्रिप्शन और यूजर्स की प्राइवेसी के लिए खतरा बन सकते थे। यूजर्स तक पहुंचने से पहले कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से चलने वाले डिटेक्शन टूल्स की मदद से नुकसान पहुंचाने वाले ऐप्स को रोक दिया। साथ ही, कंपनी ने 80 हजार डेवलपर अकाउंट भी बैन कर दिए हैं। 19 फरवरी को गूगल ने अपने सिक्योरिटी ब्लॉग में बताया कि कंपनी ने 2025 में 1.75 मिलियन यानी 17.5 लाख से ज्यादा ऐप्स को गूगल प्ले पर पब्लिश होने से रोका है, क्योंकि इन ऐप्स ने कंपनी की पॉलिसी तोड़ी थी। इतना ही नहीं, टेक कंपनी ने 80,000 से ज्यादा डेवलपर अकाउंट भी बैन कर दिए। ये अकाउंट्स गलत काम या धोखाधड़ी से जुड़े थे और बार-बार पॉलिसी तोड़ रहे थे।

पहले से ज्यादा मजबूत हो गई प्राइवेसी पॉलिसी

इतना ही नहीं, गूगल की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि उसने 2,55,000 से ज्यादा ऐप्स को यूजर के सेंसिटिव डेटा तक पहुंचने से भी रोका है। कंपनी ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को पहले से ज्यादा मजबूत किया है। गूगल ने एंड्रॉयड स्टूडियो में प्ले पॉलिसी इनसाइट्स और गूगल प्ले पर डेटा सेफ्टी सेक्शन जैसे टूल्स के जरिए प्राइवेसी के खतरे को कम किया है। कंपनी का दावा है कि इन उपायों की मदद से डेवलपर्स को प्राइवेसी सेंसिटिव परमिशन के लिए आई रिक्वेस्ट को कम करने और यूजर सेंट्रिक डिजाइन प्रैक्टिस को प्राथमिकता देने के लिए डिजाइन किया गया है।

एंटी स्पैम सिस्टम को भी बनाया बेहतर

Read More पीएम मोदी ने दी देशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की

गूगल ने अपने एंटी-स्पैम सिस्टम को भी बेहतर बनाया है। इससे 160 मिलियन स्पैम रेटिंग और रिव्यू ब्लॉक हो गए। कंपनी ने बताया कि इसके जेनरेटिव एआई पावर्ड रिव्यू सिस्टम, अब डेवलपमेंट के दौरान ही ऐप्स को एनालाइज करते हैं। इससे प्ले स्टोर पर सबमिट होने से पहले मैलवेयर, स्पाइवेयर और फाइनेंशियल स्कैम ऐप्स का पता लगाने में मदद मिलती है।

Read More टीम इंडिया की जीत के लिए प्रयागराज में रुद्राभिषेक, श्रीलंका में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला

गूगल प्ले प्रोटेक्ट हुआ बेहतर

Read More कश्मीर में पुलिस और बीएसएफ की कार्रवाई : अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास करोड़ों की हेरोइन बरामद, खेत में मिले पीले रंगे के पैकेट

मौजूदा सेफगार्ड के अलावा, पिछले साल कंपनी ने प्रोटेक्शन की एक नई लेयर्स भी अपनाई, जिससे युवा यूजर्स को गैंबलिंग या डेटिंग जैसी एक्टिविटी से जुड़े ऐप्स सर्च या डाउनलोड करने से रोका जा सके।

गूगल के मुताबिक, गूगल प्ले प्रोटेक्ट को पिछले साल और बेहतर बनाया गया था। कंपनी की मानें तो यह सिस्टम उन ऐप्स के इंस्टॉल होने की कोशिशों को एनालाइज करता और आॅटोमैटिकली ब्लॉक कर देता है, जो फाइनेंशियल फ्रॉड करने के लिए सेंसिटिव परमिशन का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।

266 मिलियन को रोका

इसने 2025 में 266 मिलियन उन इंस्टॉलेशन को भी रोका है, जो रिस्की थे। साथ ही, इस सिस्टम के जरिए यूजर्स को 8,72,000 यूनिक हाई-रिस्क ऐप से भी बचाया गया है।

गूगल का नया इन-कॉल स्कैम प्रोटेक्शन फीचर

कंपनी ने फोन कॉल के दौरान होने वाले सोशल इंजीनियरिंग अटैक को टारगेट करने वाले नए प्रोटेक्शन भी पेश किए गए। गूगल का नया इन-कॉल स्कैम प्रोटेक्शन फीचर यूजर्स को कॉल के दौरान प्ले प्रोटेक्ट को डिसेबल करने से रोकता है। इसे इसलिए डिजाइन किया गया है ताकि स्कैमर्स लोगों को बिल्ट-इन सिक्योरिटी डिफेंस बंद करने और कॉल के बीच में मैलिशियस ऐप इंस्टॉल करने के लिए नहीं मना पाए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्वी प्रशांत महासागर में कथित ड्रग तस्कर नाव पर अमेरिका का हमला : 3 लोगों की मौत, तस्करी अभियान में लगा था जहाज पूर्वी प्रशांत महासागर में कथित ड्रग तस्कर नाव पर अमेरिका का हमला : 3 लोगों की मौत, तस्करी अभियान में लगा था जहाज
प्रशांत महासागर में कथित मादक पदार्थ तस्कर जहाजों पर कम से कम 43 हमले किए हैं, जिनमें कम से कम...
एंडोवस्कुलर सिंपल कॉइलिंग तकनीक से जटिल उपचार किया : बिना ओपन सर्जरी विशाल ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल इलाज, युवा मरीज दूसरे दिन डिस्चार्ज
एआई इम्पैक्ट समिट में प्रदर्शन पर मायावती ने जताई आपत्ति : इस तरह की घटना निन्दनीय, कहा- अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में देश की गरिमा को प्रभावित करता है ऐसा आचरण
सर्वेन्ट क्वार्टर्स खाली, कंटकों ने आबाद कर डाला
राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में ‘बोतल से पानी’ पर ऐतिहासिक व्यवस्था, शत्रुघ्न गौतम को आसन की नसीहत
दिल्ली में बढ़ी गर्मी : अगले हफ्ते 33 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान, दक्षिण-पश्चिमी हवाओं से प्रदूषण घटने की उम्मीद
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ट्रंप ने लागू किए 10 प्रतिशत वैश्विक टैरिफ : ट्रंप ने न्यायालय के फैसले को बताया बेहद निराशाजनक, कहा- रद्द टैरिफ के स्थान पर वैकल्पिक उपायों का होगा इस्तेमाल