हिमाचल प्रदेश में भीषण हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट के बाद घर में लगी आग में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, बचाव राहत कार्य जारी

सिलेंडर ब्लास्ट से गांव में मातम

हिमाचल प्रदेश में भीषण हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट के बाद घर में लगी आग में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, बचाव राहत कार्य जारी

सिरमौर के तलंगाना गांव में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी भीषण आग में एक ही परिवार के छह लोगों की झुलसकर मौत।

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां​ जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली धनडूरी पंचायत के तलंगाना गांव के एक परिवार में सिलेंडर ब्लास्ट होने से देर रात आग लग गई, आग इतनी भीषण थी परिवार के करीब 6 लोगों की झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों की पहचान विता देवी पत्नी लोकेंद्र सिंह, सारिका 9 साल, कृतिका 3 साल, तृप्ता देवी 44 साल तथा नरेश कुमार के रूप में हुई है।

स्थानिय लोगों के द्वारा सूचना देने के बाद एसडीएम संगहाड सुनील कुमार घटनास्थल पर रवाना हो चुके हैं। बता दें कि इस हादसे के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल तथा शांता कुमार ने इस हृदय विदारक हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए गहरी संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। फिलहाल, आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं