संदेशखाली मामला: पश्चिम बंगाल सरकार को मानवाधिकार आयोग ने भेजा नोटिस

संदेशखाली मामला: पश्चिम बंगाल सरकार को मानवाधिकार आयोग ने भेजा नोटिस
मानवाधिकार आयोग ने राज्य के उच्चाधिकारियों से इस मामले में ङ्क्षहसा से पीड़तिों को किसी तरह का सहायता राशि देने आदि का भी ब्यौरा मांगा है।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में कुछ तत्वों द्वारा महिलाओं के साथ कथित दुष्कर्म की रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लेते हुये गुरुवार को राज्य सरकार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को नोटिस जारी किया है।

आयोग की एक विज्ञप्ति के अनुसार,  मुख्य सचिव भगवती प्रसाद गोपालिका और डीजीपी राजीव कुमार को संदेशखाली की घटनाओं के बारे में विस्तृत रिपोर्ट और कृत्य कार्रवाई के बारे में चार सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि आयोग ने इस मामले में मीडिया की खबरों का स्वत: संज्ञान लेते हुये यह नोटिस जारी किया है। आयोग ने उन खबरों के आधार पर यह कदम उठाया है, जिनमें कहा गया है कि उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में एक राजनीतिक व्यक्ति और उसके गिरोह ने गरीब महिलाओं का यौन उत्पीडऩ करता आ रहा है। खबरों में कहा गया है कि इस गिरोह ने वहां बच्चों और वृद्धजनों से भी दुव्र्यवहार किया है, लेकिन स्थानीय प्रशासन को मालूम होने के बाद भी दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने में विफल रहा है।

मानवाधिकार आयोग ने राज्य के उच्चाधिकारियों से इस मामले में ङ्क्षहसा से पीड़तिों को किसी तरह का सहायता राशि देने आदि का भी ब्यौरा मांगा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फुकेत-दिल्ली फ्लाइट के कैप्टन के डोप टेस्ट पर दावा : 300 फीट नीचे आया था विमान, एयर इंडिया ने कहा- रिपोर्ट साझा नहीं हुई फुकेत-दिल्ली फ्लाइट के कैप्टन के डोप टेस्ट पर दावा : 300 फीट नीचे आया था विमान, एयर इंडिया ने कहा- रिपोर्ट साझा नहीं हुई
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया उड़ान के पायलट के डोप टेस्ट में कथित गड़बड़ी की खबरों पर एयरलाइन...
नाइजर में भीषण हादसा: दो बसों की टक्कर से 22 की मौत, 37 अन्य घायल
मौत का जुगाड़... और ट्रैफिक पुलिस बेखबर! जयपुर की सड़कों पर दौड़ रही है हजारों अवैध बाइक-ट्रॉली, ओवरलोडिंग और बाहर निकलते सरिए हर पल बनते हैं जानलेवा
महाराष्ट्र सरकार ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश, सिद्धिविनायक मंदिर में दान घोटाला !
आदिवासियोंं पर सरकार तो चला रही अभियान, विवि में विमर्श पर व्यवधान; विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर नहीं मिला हॉल
शेयर बाजार में सोमवार को आ सकती है बड़ी गिरावट, अमेरिका के 100% आयात शुल्क वाले विधेयक का दिखेगा असर
डिजिटल हेल्थ, आधुनिक उपकरणों और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्थाओं से लैस होगा एसएमएस अस्पताल