भारत आए प्रवासियों ने सुनाई अपनी आपबीती : एजेंट से ठगी का शिकार होने के बाद पहाड़ों में चले पैदल, समुद्र के रास्ते में पलटी नाव

जंगल के सफर के दौरान खाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं मिला

भारत आए प्रवासियों ने सुनाई अपनी आपबीती : एजेंट से ठगी का शिकार होने के बाद पहाड़ों में चले पैदल, समुद्र के रास्ते में पलटी नाव

इन लोगों में से पंजाब के हरविंदर सिंह ने बताया कि एक एजेंट को उन्होंने काम के लिए 42 लाख रुपये दिए थे। इसके बाद एजेंट ने धोखा देकर अन्य देशों में फ्लाइट्स में घुमाया।

अमृतसर। अमेरिका द्वारा भारत भेजे गए अवैध प्रवासी लोगों ने अपने अमेरिका जाने की कहानी बताई है। यह सभी लोग यूपी, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा समेत देश के अलग-अलग राज्यों के है। वापस आने के बाद इन लोगों ने अमेरिका पहुंचने के लिए एजेंटों की धोखाधड़ी और वहां पहुंचने में हुई परेशानियों के बारे में बताया। 

इन लोगों में से पंजाब के हरविंदर सिंह ने बताया कि एक एजेंट को उन्होंने काम के लिए 42 लाख रुपये दिए थे। इसके बाद एजेंट ने धोखा देकर अन्य देशों में फ्लाइट्स में घुमाया। ब्राजील पहुंचने के बाद उन्हें टैक्सियों से सफर करवाया गया। इसके बाद पहाड़ों में से होते हुए नाव से मैक्सिको बॉर्डर की तरफ समुद्र में भेजा गया। इस दौरान उनके साथ अन्य प्रवासी भी मौजूद थे। उनकी नाव भी पलट गई। जंगल के सफर के दौरान खाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं मिला।

इसके अलावा जालंधर के सुखपाल सिंह ने बताया कि वह भी 15 घंटे समुद्र के रास्ते में रहे। पहाड़ियों में 40-45 किलोमीटर पैदल चलाया गया। इसके बाद बाद अमेरिका में बॉर्डर पार करने से पहले ही मैक्सिको में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 

Tags: migrants

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत  होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रंगों...
राहुल गांधी का भाजपा पर हमला : पूरे देश में हो रहे है पेपर लीक, छात्रों के भविष्य के लिए बनाया पद्मव्यूह संकट, राहुल गांधी ने कहा- यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर 
ट्रक से 2 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद : 105 कार्टून बीयर बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की घोषणा से अवधिपार ऋणियों को मुख्यधारा में लाया जा सकेगा, 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को मिलेगी राहत : गौतम दक
एयरटेल-जिओ के साथ स्टारलिंक की साझेदारी से जुड़ा है राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल : इससे जुड़ी चिंता का समाधान आवश्यक, जयराम रमेश ने कहा- किसके पास होगा कनेक्टिविटी को चालू या बंद करने का अधिकार
पेयजल-सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना हमारा संकल्प, प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है सरकार : रावत
संस्कृत को बढ़ावा के लिए वेद विद्यालय तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही सरकार, शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हम निरंतर कर रहे है प्रयास : दिलावर