बिहार में भी आई लव मोहम्मद विवाद : हाजीपुर में पोस्टर लगाने पर भीड़ ने पीटा, बवाल

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

बिहार में भी आई लव मोहम्मद विवाद : हाजीपुर में पोस्टर लगाने पर भीड़ ने पीटा, बवाल
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बाद आई लव मोहम्मद पोस्टर विवाद अब बिहार में भी पहुंच गया है

पटना। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बाद आई लव मोहम्मद पोस्टर विवाद अब बिहार में भी पहुंच गया है। हाजीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के जढुआ इलाके में यह मामला तूल पकड़ गया, जब कुछ घरों की दीवारों पर मोहम्मद और अन्य नारों वाले पोस्टर चिपकाए गए। पोस्टर देखते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात जढुआ टोले में एक मुस्लिम युवक ने कई मकानों पर विवादित पोस्टर चिपका दिए। सुबह जब लोगों की नजर इन पोस्टरों पर पड़ी तो वे भड़क गए। नाराज भीड़ ने पोस्टर लगाने वाले युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही इलाके में तनाव फैल गया। स्थानीय लोगों का कहना था कि ऐसे पोस्टर लगाकर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। घटना की खबर मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। इस दौरान तनाव और न बढ़े, इसके लिए पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया और इलाके में सुरक्षा बल तैनात कर दिया।

पुलिस ने पोस्टर जब्त कर लिया?
घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार खुद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया और स्थिति नियंत्रण में करने के लिए इलाके में पुलिस कैंप करने का आदेश दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
फिलहाल जढुआ इलाके में पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है ताकि स्थिति सामान्य हो सके। प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।

Read More काले धन को वैध बनाने की जांच के सिलसिले में कार्रवाई: ईडी ने पूर्व विधायक के ठिकानों पर ली तलाशी, कथित तौर पर अपराध से की कमाई

 और शांति बनाए रखें। वहीं, इस पूरे प्रकरण ने इलाके का माहौल गरमा दिया है। पुलिस की सतर्कता के बावजूद लोगों के बीच डर और तनाव का माहौल बना हुआ है। इस घटना के बाद से स्थानीय प्रशासन अतिरिक्त चौकसी बरत रहा है और आस-पास के क्षेत्रों में भी गश्त बढ़ा दी गई है ताकि किसी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। मामले ने न केवल हाजीपुर बल्कि पूरे जिले में हलचल मचा दी है।

Read More मुंबई में भारी बारिश के बाद छलकी झील : जल भंडार 41.43 प्रतिशत, पानी के स्तर में बढ़ोतरी  

Tags: crowd bihar

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता