छत्तीसगढ़ में अभियान में 2 नक्सली गिरफ्तार : सुरक्षाबलों की रेकी कर नक्सलियों को देते थे सूचना, रास्तों को आईईडी लगाकर करते थे अवरूद्ध 

सुरक्षा बलों पर फायंरिग करने की घटना में मामला दर्ज है

छत्तीसगढ़ में अभियान में 2 नक्सली गिरफ्तार : सुरक्षाबलों की रेकी कर नक्सलियों को देते थे सूचना, रास्तों को आईईडी लगाकर करते थे अवरूद्ध 

गिरफ्तार नक्सली सुरक्षाबलों की गतिविधियों पर रेकी कर नक्सलियों को सूचना देने, सुरक्षा बलों के आने-जाने वाले मार्गो पर आईईडी, स्पाईक लगाने, मार्गो को अवरूद्ध करना आदि घटनाओं में शामिल रहे हैं।

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली उपस्थित की सूचना प्राप्त होने पर थाना जगरगुण्डा से जिला बल एवं 165 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ग्राम कुंदेड़ व आस-पास जंगल की ओर रवाना हुई। अभियान के दौरान कुंदेड़ जंगल के पास एक नक्सल आपूर्तिकर्ता मुचाकी सुरेश थाना उसूर, जिला बीजापुर एवं डोडीतुमनार मिलिशिया, सदस्य पुनेम हिड़मा निवासी डोडीतुमनार, थाना गंगालूर, जिला बीजापुर को गिरफ्तार गया। 

गिरफ्तार नक्सली सुरक्षाबलों की गतिविधियों पर रेकी कर नक्सलियों को सूचना देने, सुरक्षा बलों के आने-जाने वाले मार्गो पर आईईडी, स्पाईक लगाने, मार्गो को अवरूद्ध करना आदि घटनाओं में शामिल रहे हैं। गिरफ्तार नक्सली सप्लायर मुचाकी सुरेश तेलंगाना स्टेट कमेटी एवं पीएलजीए बटालियन नंबर 1 के नक्सलियों के लिये रशद एवं दैनिक उपयोगी सामाग्रियों का सप्लाई करता था। गिरफ्तार नक्सलियों के विरूद्ध पूर्व से थाना जरगुण्डा में नवीन कैम्प पुवर्ती में सुरक्षा बलों पर फायंरिग करने की घटना में मामला दर्ज है। 

Tags: naxalites

Post Comment

Comment List

Latest News

20 फरवरी को अमित शाह करेंगे त्रिपुरा का दौरा: शिवराज सिंह चौहान कल पहुंचेंगे अगरतला, एडीसी चुनाव में गठबंधन पर चर्चा संभव 20 फरवरी को अमित शाह करेंगे त्रिपुरा का दौरा: शिवराज सिंह चौहान कल पहुंचेंगे अगरतला, एडीसी चुनाव में गठबंधन पर चर्चा संभव
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 फरवरी को त्रिपुरा आ सकते हैं। टीटीएएडीसी चुनाव से पहले भाजपा-टिपरा मोथा गठबंधन पर...
कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, इलाके में दहशत
भाजपा प्रवक्ता संबिता पात्रा का SIR मुद्दें पर पलटवार, बोलें-संवैधानिक संस्थानों को लेकर देश में जानबूझकर अस्थिरता और भ्रम का माहौल बना रहा है विपक्ष 
यूनुस के राज में बांग्लादेश बना जंग का मैदान : बीएनपी और जमात के बीच हिंसक झड़प, चुनाव से पहले बढ़ा तनाव
वायदा बाजार में नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
लगातार तीसरे दिन हरें निशान में बंद हुए शेयर बाजार: सेंसेक्स 200 अंक से अधिक बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखी तेजी
निजीकरण के विरोध में लामबंद हुए जलदायकर्मी, विभाग के मुख्य अभियंता को दिया ज्ञापन