चुनाव में 41 से 50 साल के बीच के उम्मीदवारों की संख्या सबसे अधिक, 46% ने 5वीं से 12वीं के बीच की पढ़ाई

70 से अधिक उम्र के उम्मीदवारों में बढ़ोतरी

चुनाव में 41 से 50 साल के बीच के उम्मीदवारों की संख्या सबसे अधिक, 46% ने 5वीं से 12वीं के बीच की पढ़ाई

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 41-50 आयु वर्ग के उम्मीदवार सबसे ज्यादा हैं, चुनाव अधिकार संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में 41-50 आयु वर्ग के उम्मीदवार सबसे ज्यादा हैं। चुनाव अधिकार संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। एडीआर ने फरवरी 5 को होने वाले चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के शैक्षिक योग्यता, उम्र और राजनीतिक भागीदारी पर रिपोर्ट जारी की। यह रिपोर्ट उम्मीदवारों की ओर से नामांकन पत्रों के साथ दिए गए हलफनामों पर आधारित है। 2020 के चुनाव की तुलना में इस बार उम्मीदवारों की संख्या बढ़कर 699 हो गई है, जो पिछली बार 672 थी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले 699 उम्मीदवारों में से 46% की शिक्षा 5वीं से 12वीं कक्षा के बीच है। 41 से 50 आयु वर्ग में सबसे अधिक उम्मीदवार: रिपोर्ट के अनुसार, 41-50 आयु वर्ग के 235 उम्मीदवार इस बार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 2020 में यह संख्या 199 थी।

70 से अधिक उम्र के उम्मीदवारों में बढ़ोतरी: 70 साल से अधिक उम्र के उम्मीदवारों की संख्या भी बढ़कर 19 हो गई है, जो 2020 में 11 थी। इस बार 88 साल के राजेंद्र (आम जनमत पार्टी) सबसे उम्रदराज उम्मीदवार हैं। 25 से 30 साल की उम्र के उम्मीदवारों की संख्या में गिरावट: 25-30 आयु वर्ग के उम्मीदवारों की संख्या 2020 में 57 थी, जो अब घटकर 46 हो गई है। इस आयु वर्ग में सबसे युवा उम्मीदवार भंवना (निर्दलीय) और हर्षद चड्ढा (बहुजन समाज पार्टी) हैं, जो केवल 25 वर्ष के हैं। 46 फीसदी उम्मीदवारों की शिक्षा 5वीं से 12वीं: दिल्ली विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले 699 उम्मीदवारों में से 46% की शिक्षा 5वीं से 12वीं कक्षा के बीच है। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवारों का प्रतिशत भी 46% है। रिपोर्ट के अनुसार, 46% यानी 322 उम्मीदवारों ने उच्च शिक्षा ली है, जिनमें स्नातक से लेकर डॉक्टरेट तक की डिग्रियां शामिल हैं।

5वीं से 12वीं तक पढ़ाई : 324 उम्मीदवार
ग्रेजुएट : 126 उम्मीदवार
पोस्ट ग्रेजुएट : 104 उम्मीदवार
डॉक्टरेट : 8 उम्मीदवार
डिप्लोमा होल्डर : 18 उम्मीदवार

6 उम्मीदवारों ने खुद को सिर्फ साक्षर बताया है। 29 उम्मीदवार अशिक्षित हैं। 2020 के चुनाव की तुलना में उम्मीदवारों की संख्या 672 से बढ़कर इस बार 699 हो गई है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना 8 फरवरी को होगी।

Read More अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचे प्रयागराज, पुलिस जांच शुरू

Post Comment

Comment List

Latest News

पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ : जनता और सरकार के बीच संवाद का मजबूत सेतु, प्रदेशभर के पत्रकारों ने बजट घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ : जनता और सरकार के बीच संवाद का मजबूत सेतु, प्रदेशभर के पत्रकारों ने बजट घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पत्रकारों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और हितों के लिए...
नासिक में बीच सड़क पलटा ठेला : लोगों ने पेश की मानवता की मिसाल, आपके भीतर की संवेदनाओं को झकझोर देगी वीडियो; हरी बत्ती भी नहीं डिगा पाई लोगों का ईमान
पाक के सैन्य ठिकानों पर अफगानिस्तान का हमला : एयर स्ट्राइक का बदला बताया, सैनिकों के आवासीय इलाकों को नुकसान
इंडिगो की उड़ान आज से महंगी : टिकटों पर लगेगा ‘फ्यूल चार्ज‘,  जानें कितने रुपए तक होगा चार्ज
महिला एवं बाल विकास विभाग में लापरवाही पर सख्ती : 160 नोटिसों का निस्तारण, दो कर्मचारी बर्खास्त
शिक्षक भर्ती में घोटाला : दुबई में बनाई गई थी फर्जी ईमेल आईडी, जानें कैसे रचाा षणयंत्र
जेल से जल्द रिहा होंगे सोनम वांगचुक : गृह मंत्रालय ने हिरासत खत्म करने का लिया फैसला, अधिकारियों को दिए आदेश; कहा- लद्दाख में शांति और आपसी विश्वास का माहौल बनाए रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध