सांसदों के वेतन में 24 प्रतिशत की गई बढोतरी, पेंशन 31 हजार रूपए प्रति माह करने का लिया गया निर्णय

बढोतरी एक अप्रैल 2023 से लागू होगी

सांसदों के वेतन में 24 प्रतिशत की गई बढोतरी, पेंशन 31 हजार रूपए प्रति माह करने का लिया गया निर्णय
केन्द्र सरकार ने सांसदों के वेतन दैनिक भत्ते और पेंशन में बढोतरी कर दी है, जिससे अब सांसदों को वेतन के रूप में प्रति माह एक लाख रूपए के बजाय एक लाख 24 हजार रूपए की राशि मिलेगी जो 24 प्रतिशत की बढोतरी है

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने सांसदों के वेतन दैनिक भत्ते और पेंशन में बढोतरी कर दी है, जिससे अब सांसदों को वेतन के रूप में प्रति माह एक लाख रूपए के बजाय एक लाख 24 हजार रूपए की राशि मिलेगी जो 24 प्रतिशत की बढोतरी है। संसदीय कार्य मंत्रालय ने सोमवार को एक अधिसूचना जारी कर कहा कि केन्द्र सरकार ने सांसदों के वेतन, दैनिक भत्ते और पेंशन अधिनियम 1954 की धारा 3 की उप धारा (2) और धारा 8 ए की उप धारा 1 ए के तहत प्रदत अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए सांसदों के वेतन, भत्ते और पेंशन में बढोतरी का निर्णय लिया है।

अधिसूचना के अनुसार सांसदों का वेतन प्रति माह एक लाख रूपए से बढाकर एक लाख 24 हजार रूपए करने, दैनिक भत्ता 2 हजार से बढाकर 2500 रूपए और पेंशन 25 हजार रूपए से बढाकर 31 हजार रूपए प्रति माह करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा पांच वर्ष से अधिक की सेवा पर हर एक वर्ष के लिए अतिरिक्त पेंशन की राशि 2 हजार से बढाकर 2500 रूपए की गई है। यह बढोतरी एक अप्रैल 2023 से लागू होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल : भर्ती व प्राथमिकता मांगों को लेकर आंदोलन, जयपुर में सफाई व्यवस्था प्रभावित राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल : भर्ती व प्राथमिकता मांगों को लेकर आंदोलन, जयपुर में सफाई व्यवस्था प्रभावित
नगर निगम सहित प्रदेशभर के सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश और आंदोलन शुरू। कचरा उठान प्रभावित। वाल्मीकि...
UP में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का दांव, पीडीए की काट के लिए अपनाया ओबीसी फॉर्मूला
चित्तौड़गढ़ में किसानों के लिए बड़ी सिंचाई योजना, मातृकुंडिया बांध से डिंडोली फीडर तक लिंक चैनल निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू
गाजा की स्थिति पर सरकार की चुप्पी हैरान करने वाली : हमलों के खिलाफ पूरी दुनिया उठा रही आवाज, सोनिया गांधी ने कहा- वैश्विक जनमत से भी अलग-थलग पड़ता जा रहा भारत
राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी : 25 से अधिक बोर्ड-निगमों में अध्यक्ष-चेयरमैन होंगे नियुक्त, कद मुताबिक मिलेगा पद
फीफा विश्वकप-2026 : 4 बार के चैंपियन जर्मनी को हरा इक्वाडोर ने किया बड़ा उलटफेर, नॉकआउट चरण में पहुंची टीम
शादी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से आहत वृद्ध ने दी मानहानि की चेतावनी, जानें पूरा मामला