मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन

मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार

सुरक्षा बलों ने मणिपुर और असम में संयुक्त अभियान चलाकर उग्रवादियों को गिरफ्तार किया और आईईडी (IED) बरामद किए। थौबल से अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का मुख्य सरगना भी पकड़ा गया।

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने संयुक्त कार्रवाई में कई उग्रवादियों को गिरफ्तार करने के साथ ही चोरी किए गए वाहनों को बरामद किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंफाल वेस्ट जिले में एक उग्रवादी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने इंफाल ईस्ट जिले से उग्रवादी संगठन के एक सक्रिय कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया। उसके पास से चार जिंदा कारतूसों से भरी एक मैगजीन, चार्जर के साथ दो मोबाइल फोन और बिना पंजीकरण नंबर के एक काले रंग का दुपहिया वाहन बरामद किया।

इस बीच असम के कामरूप मेट्रो जिले में दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है तथा आवश्यक खानापूर्ति के बाद दोनों को आगे की जांच के लिए मणिपुर वापस लाया गया है। एक अन्य कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को भारत-म्यांमार सीमा पर सीमा स्तंभ संख्या 72-73 के पास एक स्थान से तीन आईईडी बरामद किया और उसे वहीं पर बिना किसी नुकसान के निष्क्रिय कर दिया।

मणिपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के खिलाफ संयुक्त अभियान में छह चोरी की गाड़यिां बरामद की और एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसी तरह एक अन्य मामले में मणिपुर पुलिस और सीआरएफ की त्वरित कार्य बल (क्यूएटी) के संयुक्त दल ने थौबल जिले के याइरिपोक बिष्णुनाहा के मोहम्मद जुमा खान को गिरफ्तार किया। वह कई गंभीर मामलों में वांछित है और उसकी पहचान एक अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह के मुख्य सरगना के तौर पर हुई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आईपीएल-2026 : जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद, कोलकाता की लगातार दूसरी हार, हेनरिक क्लासेन की फिफ्टी आईपीएल-2026 : जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद, कोलकाता की लगातार दूसरी हार, हेनरिक क्लासेन की फिफ्टी
हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की तूफानी पारियों व घातक गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स...
राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर लगाया आवाज दबाने का आरोप : सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर उठाए सवाल, बोले- क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पहल : 3 से 8वीं कक्षा के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग-आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शुरू
फीफा विश्व रैंकिंग : 8 साल बाद फ्रांस फिर नंबर वन पर पहुंचा, वियतनाम ने मलेशिया पर 3-1 जीत के बाद 99वें स्थान पर लगाई छलांग 
रूपए में आई मजबूती: अंतरबैंकिंग मुद्रा बाज़ार में 92.60 प्रति डॉलर पर पहुंचा
लापरवाही और तेज रफ्तार का मंजर : बेकाबू टैंकर ने एक दर्जन वाहनों को ठोका, 6 लोग घायल
भारतीय कंपनियों को भी झटका: ईरान से लड़ाई के बीच ट्रंप ने किया टैक्स नियमों में बड़ा बदलाव, मेटल और फार्मा सेक्टर पर लगाया 50% टैरिफ