खडग़े, सोनिया और राहुल गांधी ने दी देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं, एकता और प्रगति पर दिया जोर

कांग्रेस नेताओं की नववर्ष शुभकामनाएं

खडग़े, सोनिया और राहुल गांधी ने दी देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं, एकता और प्रगति पर दिया जोर

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने नववर्ष 2026 पर को शुभकामनाएं दीं, एकता, संविधान, रोजगार, महिला सुरक्षा और समृद्धि के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को देशवासियों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और प्रगति एवं समृद्धि के लिए एकता तथा सामूहिक प्रयासों के महत्व पर जोर दिया। मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर शुभकामना संदेश पोस्ट करते हुए कहा, इस उल्लासपूर्ण नववर्ष पर आप सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, नया साल कमजोर वर्गों के अधिकारों काम का अधिकार, वोट का अधिकार और गरिमा के साथ जीवन जीने के अधिकार की रक्षा के लिए जन आंदोलन बने।

उन्होंने नागरिकों से संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने, लोगों को सशक्त बनाने और समाज में सछ्वाव को मजबूत करने का आह्वान किया। मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रमुख मुद्दों को रेखांकित करते हुए कहा, युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की समृद्धि, हाशिये पर खड़े लोगों के लिए सम्मान और सभी के लिए बेहतर जीवन गुणवत्ता-यही हमारा साझा संकल्प होना चाहिए।

राहुल गांधी ने भी अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नया साल आपके जीवन में अपार खुशियां, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता लेकर आए। सभी को नववर्ष 2026 की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
जेवराती सोना 2800 रुपए टूटकर 1,46,800 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से...
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी
बचपन में होने वाले रूमेटिक फीवर से भविष्य में 30 से 40 प्रतिशत लोगों को वॉल्व की बीमारी, दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस स्ट्रक्चरल इंडिया समिट 2026 में डॉक्टर्स ने दी जानकारी
स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान का हुआ समापन, विभिन्न जागरूकता गतिविधियों द्वारा "कुष्ठ रोग" के प्रति आमजन को किया गया जागरूक