खरगे की चेतावनी : गुटबाजी से पार्टी को नुकसान होगा, 2019 के लोकसभा चुनावों में अपनी हार को किया याद

विकास के लिए सामंजस्य के साथ काम करने का किया आग्रह

खरगे की चेतावनी : गुटबाजी से पार्टी को नुकसान होगा, 2019 के लोकसभा चुनावों में अपनी हार को किया याद

कांग्रेस अध्यक्ष की यह टिप्पणी सिद्दारमैया और शिवकुमार के बीच संभावित सत्ता-साझाकरण व्यवस्था या एक रोटेशनल मुख्यमंत्री पद की अटकलों की पृष्भूमि में आयी है

कर्नाटक। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी के भीतर गुटबाजी के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी और आगाह किया है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच कोई भी मतभेद पार्टी और राज्य दोनों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष की यह टिप्पणी सिद्दारमैया और शिवकुमार के बीच संभावित सत्ता-साझाकरण व्यवस्था या एक रोटेशनल मुख्यमंत्री पद की अटकलों की पृष्भूमि में आयी है। शिवकुमार जहां अपनी मुख्यमंत्री पद की महत्वाकांक्षाओं के बारे में मुखर रहे हैं, वहीं सिद्दारमैया के करीबी नेता इस बात पर जोर देते हैं कि वह अपना पूरा पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। 

खरगे ने शनिवार को यहां कल्याण पथ परियोजना के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सिद्दारमैया और शिवकुमार से कर्नाटक के विकास के लिए सामंजस्य के साथ काम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अगर सिद्दारमैया और शिवकुमार अलग-अलग दिशाओं में आगे बढ़ते हैं, तो इससे पार्टी कमजोर होगी और कर्नाटक की प्रगति को नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने रिकॉर्ड 16वां बजट पेश करने के लिए सिद्दारमैया की सराहना की और राज्य के शासन को आगे बढ़ाने में उनके नेतृत्व की प्रशंसा की। 

उन्होंने पूर्व ऊर्जा और सिंचाई मंत्री के रूप में शिवकुमार के योगदान के साथ-साथ राज्य कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल को भी सराहा। अपनी खुद के राजनीतिक सफर का स्मरण करते हुए खरगे ने 2019 के लोकसभा चुनावों में अपनी हार को याद किया और कलबुर्गी में अपने समर्थन आधार की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि जहां कुछ लोग ईश्वरीय हस्तक्षेप पर भरोसा करते हैं, वहीं वह लोगों की इच्छा और कड़ी मेहनत के माध्यम से प्रगति में विश्वास करते हैं। उन्होंने सुशासन की आवश्यकता पर जोर दिया तथा कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार से कर्नाटक के लोगों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों को लागू करना जारी रखने का आग्रह किया।

 

Read More आखिर कौन है वो, जो नोटबंदी के बाद छाप रहा है 500-1000 के पुराने नोट? दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.5 करोड़ के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

Read More वीजा उल्लंघन के आरोप में चीनी नागरिक हिरासत में, कश्मीर से दिल्ली भेजा गया

Read More श्रीहरिकोटा से लॉन्च होगा ISRO का 6.5 टन वजनी ब्लू-बर्ड-6, भारत और अमेरिका के बीच अंतरिक्ष सहयोग को बढ़ावा

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई