Amethi Loksabha Seat से किशोरी लाल शर्मा ने पर्चा भरा, प्रियंका ने मांगा जीत का आशीर्वाद

भाजपा की स्मृति ईरानी से हैं मुकाबला

Amethi Loksabha Seat से किशोरी लाल शर्मा ने पर्चा भरा, प्रियंका ने मांगा जीत का आशीर्वाद

हाईप्रोफाइल अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया।

अमेठी। हाईप्रोफाइल अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया।

शर्मा ने दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अपना नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस ने आज सुबह ही शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया था हालांकि वह गुरुवार को ही अमेठी आ गये थे और रोड शो की अनुमति भी जिला प्रशासन से ले ली थी मगर कयास लगाये जा रहे थे कि इस सीट से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी और मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी का सामना करेंगे।

आज दोपहर अमेठी पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शर्मा की जीत के लिये अमेठी की जनता से अपील की। उन्होने नामांकन से पहले कांग्रेस प्रत्याशी के साथ रोड शो किया। उनके साथ राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हुए।

वाड्रा ने नामांकन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम यह चुनाव आपके लिए लड़ रहे हैं। हम आपके साथ खड़े हैं । आज तीन मई है और आज से चुनाव तक हम आपके साथ रहेंगे।

Read More भाजपा-शिवसेना शिंदे ने दूर किए मतभेद, नगर निकाय चुनावों में एकजुट होकर करेंगे मुकाबला 

      उन्होने कहा '' चुनाव तक हम आपके साथ रहकर किशोरी लाल जी को जीत दिलाएंगे। इनको यहां से सांसद बनाएंगे। हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। हमें आपकी आवाज उठानी है। शर्मा जी 48 सालों से अमेठी की सेवा कर रहे हैं। यहां की गली-गली गांव गांव यह जानते हैं। अमेठी की क्या जरूरत है और क्या समस्याएं हैं। हर चीजों से वाकिफ हैं।  यह लड़ाई आप लोग मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़एि।ÓÓ उन्होंने  कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजई बनाने का अपील किया।

Read More IndiGo पर भारी संकट: 7वें दिन भी 350 फ्लाइट्स कैंसिल, जानें क्या हैं दिल्ली, अहमदाबाद जैसे एयरपोर्ट पर हालात?

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प