कृभको और डेनमार्क की नोवोनेसिस कंपनी जैविक कृषि के प्रोत्साहन के लिए हुआ करार

कृभको और डेनमार्क की नोवोनेसिस कंपनी जैविक कृषि के प्रोत्साहन के लिए हुआ करार

दुनिया की प्रमुख उर्वरक उत्पादक सहकारी कंपनी कृभको ने डेनमार्क की जैव उत्पाद कंपनी नोवोनेसिस के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।

नई दिल्ली। दुनिया की प्रमुख उर्वरक उत्पादक सहकारी कंपनी कृषक भारती सहकारी लिमिटेड (कृभको) ने भारतीय जैविक कृषि में फसलों की उपज और खेत की मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार के लिए डेनमार्क की जैव उत्पाद कंपनी नोवोनेसिस के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।

कृभको के प्रबंधनिदेशक एम.आर. शर्मा और नोवोनेसिस की कार्यकारी उपाध्यक्ष टीना एस फानो ने यहां इस आशय के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। इस समझौते के अनुसार दोनों संगठन भारतीय कृषि में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए दीर्घकालिक उपाय करेंगे और किसानों लिए इसे लाभदायक बनायेंगे। 

इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि सहयोग के पहले चरण में, भारतीय किसानों को अपनी विभिन्न सभी फसलों अनाज, साग सब्जी और फलों के लिए नोवोनेसिस के एलसीओ (लिपो-चीटो - आलिगोसे केराइड्रस) उन्नत माइकोरिज़ल जैव उर्वरक  - '' कृभको राइजोसुपर'' उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद, अगले चरण में दोनों कंपनियां पादप-स्वास्थ्य में उपयोगी नोवोनेसिस के जैव उत्पादों को भारत में प्रयोग की संभावनाओं का पता लगाएंगी। इसके अतिरिक्त, कृभको के जैव उर्वरक उत्पादन संयंत्रों को मजबूत करने और अपनी मुख्य माइक्रोबियल तकनीक की मदद से उत्पादों को समृद्ध बनाने में भी नोवोनेसिस सहायता करेगी।

कृभको ''राइजोसुपर'' में ऐसे प्रासंगिक एंड्रोमाइको राइजा (पौधों की जड़ों के लिए उपयोगी कवक या फफूंद) की प्रजातियों का एक अनूठा संयोजन शामिल होता है। यह जैव उत्पाद फसलों के लिए उपयोगी कवकों के गुच्छों का जड़ों के पास की मिट्टी में तेजी फैलाव करने मे सहायक होता है और राइजोस्फीयर (जड़ के आसपास की मृदा) में लाभकारी माइक्रोबियल (समस्त जीवाणुओं की ) गतिविधि को बढ़ाता है। इस प्रौद्योगिकी से पौधे की वृद्धि मजबूत होती है और मिट्टी की गुणवत्ता सुधारती है। यह फॉस्फेट वाले उर्वरक, अन्य पोषक तत्वों और पानी के व्यावहारिक उपयोग को संवर्धित करने में भी सहायक है।

Read More दीपावली को यूनेस्को की "अमूर्त सांस्कृतिक विरासत" में शामिल करने पर बोलें पीएम मोदी, प्रभु श्रीराम के आदर्श हमेशा ऐसे ही हमारा मार्गदर्शन करते रहें

नोवोनेसिस के प्लैनेटरी हेल्थ बायो  सॉल्यूशंस के प्रभारी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष ( पश्चिम एशिया, भारत और अफ्रीका बाजार) कृष्ण मोहन पुव्वाडा ने कहा कि यह साझेदारी जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने, खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और भारत में एक टिकाऊ कृषि का मार्ग प्रशस्त करने में महत्वपूर्ण है।

Read More पंजाब दौरे पर दिल्ली कैबिनेट: सीएम रेखा गुप्ता ने स्वर्ण मंदिर में धोए जूठे बर्तन, श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प