महाराष्ट्र सरकार ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश, सिद्धिविनायक मंदिर में दान घोटाला !

ट्रस्ट ने भी कहा: जांच हो

महाराष्ट्र सरकार ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश, सिद्धिविनायक मंदिर में दान घोटाला !
सिद्धिविनायक मंदिर में दान राशि में अनियमितता और सालाना ₹18 करोड़ की कथित चोरी के आरोपों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। प्रशासन को पिछले पांच वर्षों के दान रिकॉर्ड की गहन समीक्षा करने तथा अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सबसे सम्मानित धार्मिक स्थलों में से एक सिद्धिविनायक मंदिर में कथित वित्तीय गड़बड़ियों पर कार्रवाई करते हुए दान के तौर पर इकट्ठा की गई रकम की व्यापक और उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। सरकार का यह आदेश महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बाद आया है। ठाकरे ने यह दावा किया था कि मंदिर के दान-पात्रों से हर साल भारी-भरकम 18 करोड़ रुपए की हेराफेरी की जा रही है।

पिछले पांच साल के रिकॉर्ड खंगाले जाएंगे: राज्य के सभी अधिकारियों को पिछले पांच वर्षों के दौरान मंदिर में आए दान और हुंडी (दान-पात्र) से इकट्ठा हुई रकम के विस्तृत रिकॉर्ड की जांच करने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या असामान्य उतार-चढ़ाव का पता लगाया जा सके।

ट्रस्ट ने भी कहा: जांच हो

यह जांच तब शुरू की गई जब सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई अध्यक्ष सदा सरवणकर और कोषाध्यक्ष पवन त्रिपाठी कर रहे थे। उन्होंने दान से इकट्ठा हुई रकम का हिसाब-किताब मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के सामने पेश किया और उनसे आधिकारिक जांच का अनुरोध भी किया। मामला तब सामने आया जब मंदिर प्रबंधन ने कुछ संदिग्ध गड़बड़ियों की ओर इशारा किया, जिसके बाद निगरानी की गई और  दान-पात्रों से नकदी चोरी के मामले में मंदिर के नौ कर्मचारियों को आंतरिक रूप से निलंबित कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

Read More केरल: सड़क हादसे में 8 विद्यार्थियों की मौत, एनएचएआई ने जताया शोक

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर