ममता बनर्जी ने उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों के जनादेश के लिए मतदाताओं का व्यक्त किया आभार
दोनों क्षेत्रों में जनादेश मिल रहा है
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में निर्णायक जनादेश देने के लिए आसनसोल लोकसभा और बालीगंज विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। बनर्जी ने ट्विटर पर कहा कि मैं तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशियों को निर्णायक जनादेश देने के लिए आसनसोल संसदीय क्षेत्र और बालीगंज विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का आभार व्यक्त करती हूं।
पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को आसनसोल लोकसभा और बालीगंज विधानसभा दोनों क्षेत्रों में जनादेश मिल रहा है। तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ रहे बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अग्निमित्र पॉल से दो लाख से अधिक मतों से आगे चल रहे है, जबकि बालीगंज में, तृणमूल उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो माकपा की सायरा से 19,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

Comment List