ग्राहकों को ऑनलाइन गुमराह करना पड़ा महंगा : 9 डिजिटल प्लेटफॉर्म पर CCPA का शिकंजा, 20 लाख का लगाया जुर्माना

ग्राहकों को गुमराह करने के लिए छिपे हुए चार्ज जोड़ रहे थे

ग्राहकों को ऑनलाइन गुमराह करना पड़ा महंगा : 9 डिजिटल प्लेटफॉर्म पर CCPA का शिकंजा, 20 लाख का लगाया जुर्माना
ऑनलाइन ग्राहकों से छिपे शुल्क और भ्रामक 'डार्क पैटर्न' अपनाने पर केंद्र सरकार ने BookMyShow, IndiGo, Physics Wallah, FirstCry, PharmEasy, McAfee, SpiceJet और अन्य समेत 9 प्लेटफॉर्म पर 1 से 3 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया। CCPA अब तक करीब 20 लाख रुपये की वसूली कर चुकी है। 2023 के दिशानिर्देशों के तहत कार्रवाई तेज की गई है।

नई दिल्ली। ऑनलाइन खरीदारी और डिजिटल सेवाओं के दौरान ग्राहकों से छिपे हुए शुल्क वसूलने तथा भ्रामक डिज़ाइन तकनीकों (डार्क पैटर्न) का इस्तेमाल करने वाली कंपनियों पर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने ऐसे मामलों में नौ प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया है। सरकार ने राज्यसभा में बताया कि जिन कंपनियों पर कार्रवाई की गई है, उनमें BookMyShow, IndiGo, Physics Wallah, FirstCry, PharmEasy, McAfee, SpiceJet और Anuj Jindal शामिल हैं। इन पर एक लाख से 3 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है। अब तक डार्क पैटर्न संबंधी नियमों के उल्लंघन पर करीब 20 लाख रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है।

सीसीपीए के अनुसार कई प्लेटफॉर्म ग्राहकों को गुमराह करने के लिए छिपे हुए चार्ज जोड़ना, पहले से चयनित सदस्यता या दान विकल्प दिखाना, फर्जी काउंटडाउन टाइमर लगाना और सब्सक्रिप्शन रिन्यूअल के लिए भ्रमित करने वाले संदेशों का उपयोग कर रहे थे। 

गौरतलब है कि भारत सरकार ने वर्ष 2023 में डार्क पैटर्न रोकथाम दिशानिर्देश जारी किए थे, जिनमें 13 प्रकार की भ्रामक ऑनलाइन तकनीकों की पहचान की गई है। इन नियमों का उद्देश्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पारदर्शिता बढ़ाना और उपभोक्ताओं को अनचाहे शुल्क व भ्रामक तरीकों से बचाना है।

Tags: clamps

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खड़गे पर टिप्पणी से गरमाई सियासत : कांग्रेस का BJP पर हमला, खेड़ो बोले- दलित नेता को अपमानित करने वाली सोच बेनकाब खड़गे पर टिप्पणी से गरमाई सियासत : कांग्रेस का BJP पर हमला, खेड़ो बोले- दलित नेता को अपमानित करने वाली सोच बेनकाब
कांग्रेस ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर की मल्लिकार्जुन खड़गे पर टिप्पणी को लेकर भाजपा-आरएसएस पर निशाना साधा। पवन खेड़ा ने...
रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज की सौगात, 2 दिन तक बसों में कर सकेंगी निःशुल्क यात्रा
उद्घाटन के बाद मंडोर अस्पताल पर ताला : स्टाफ और संसाधनों का अभाव, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ
निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा : आचार संहिता लागू, जानें कब होगा मतदान
वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, साबरमती से कटरा तक चलेगी सीधी ट्रेन
कर्नाटक में फिर उजागर हुई कांग्रेस में नाराजगी : सिद्दारमैया सहित कई वरिष्ठ विधायकों ने सीएलपी की बैठक से बनाई दूरी, असंतोष की अटकलों को मिली हवा
पुलिस महकमे में फेरबदल : 57 ASP और 24 DSP के तबादले, विभाग ने जारी की सूची