राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में शुरू हुआ ब्रेस्टफीडिंग कक्ष, विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला

विशेषज्ञों ने शिशु स्वास्थ्य के महत्व पर दिया जोर

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में शुरू हुआ ब्रेस्टफीडिंग कक्ष, विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (मानद विश्वविद्यालय), जयपुर के बालरोग विभाग द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ओपीडी में स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए समर्पित ब्रेस्टफीडिंग कक्ष का शुभारंभ हुआ। विशेषज्ञों ने शिशु स्वास्थ्य के लिए छह माह तक केवल स्तनपान के महत्व पर जोर दिया।

जयपुर। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (मानद विश्वविद्यालय), जयपुर के बालरोग विभाग ने विश्व स्तनपान सप्ताह-2026 के अवसर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए सप्ताहभर जनजागरूकता, प्रशिक्षण और विशेषज्ञ व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान संस्थान के चिकित्सालय में बालरोग विभाग की ओपीडी संख्या-4 में स्तनपान कराने वाली माताओं की सुविधा के लिए ब्रेस्टफीडिंग कक्ष का शुभारंभ किया गया। कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने कक्ष का उद्घाटन करते हुए कहा कि जन्म के पहले घंटे में स्तनपान शुरू करना और पहले छह माह तक केवल मां का दूध देना शिशु के स्वस्थ विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि नया ब्रेस्टफीडिंग कक्ष माताओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराएगा।

बालरोग विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार नागर ने बताया कि सप्ताहभर विशेषज्ञ व्याख्यान, कार्यशालाएं, प्रशिक्षण सत्र और जागरूकता नाटिकाओं के माध्यम से माताओं, परिजनों, विद्यार्थियों और स्वास्थ्यकर्मियों को स्तनपान के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (गोवा) की प्रो. निशा ओझा, प्रो. के. भारती और प्रो. रमेश चौधरी ने भी विशेषज्ञ व्याख्यान दिए। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के लिए जागरूकता नाटिका का मंचन कर जन्म के प्रथम घंटे में स्तनपान शुरू करने तथा पहले छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने का संदेश दिया गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया