आपदा में मोदी को नहीं आई हिमाचल की याद : प्रियंका

प्रदेश के लिए एक रुपया नहीं आया

आपदा में मोदी को नहीं आई हिमाचल की याद : प्रियंका
वाड्रा ने कहा कि एक तरफ वह विचारधारा वाली पार्टी है जिसने देश की जनता को अनेकता में होते हुए एकता के सूत्र में पिरोने का काम कर अपनी जान की कुर्बानी दी।

शिमला। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश में पिछले दिनों  भयंकर प्राकृतिक आपदा आई, लेकिन नरेंद्र मोदी आपदा के समय एक बार भी हिमाचल नहीं आए। वाड्रा ने ऊना जिले के गगरेट में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए यह आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर मोदी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने  प्रदेश में भयंकर प्राकृतिक आपदा आई लेकिन  पीएम नरेंद्र मोदी आपदा के समय एक बार भी हिमाचल नहीं आए। 

आपदा के राहत कार्यों के लिए केंद्र की तरफ से प्रदेश के लिए एक रुपया नहीं आया। मोदी जी ने प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं किया। वाड्रा ने मोदी और गृह मंत्री अमित पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने प्रदेश की चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश की। धनबल के साथ चोरों की तरह विधायकों को कभी यहां, कभी वहां छिपाया। जिनको जाना था, धनबल के आधार पर चले गए।  भाजपा का सिर्फ एक धर्म सत्ता व संपत्ति है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पैसों व धनबल के लिए नहीं, जनता के लिए काम करती है। प्रियंका ने कहा, भाजपा के नेता चुनाव आते ही ध्यान भटकाने, धर्म की बातें करने लगते हैं। वाड्रा ने कहा कि एक तरफ वह विचारधारा वाली पार्टी है जिसने देश की जनता को अनेकता में होते हुए एकता के सूत्र में पिरोने का काम कर अपनी जान की कुर्बानी दी। तो दूसरी ओर वह विचारधारा वाली पार्टी है जिसने देश की जनता को धर्म-जाति, हिंदू मुसलमान के नाम पर बांटने का काम किया है। अब फैसला आपको करना है।

 

Tags: gandhi

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने किसान जागरूकता और कृषि ज्ञान...
करौली में भीषण सड़क हादसा: जीप की चपेट में आने से महिला की मौत, पति और पुत्र घायल
अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार चार हुक्के समेत नशीले फ्लेवर और उपकरण जब्त
उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान: अमेरिका-दक्षिण कोरिया की निरस्त्रीकरण मांग ठुकराई; कहा- न्यूक्लियर ताकत के रूप में हमारी स्थिति अब स्थायी
फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी सीआईडी के सामने पेश: भवानी भवन में कड़ी सुरक्षा, ईडी समन और अन्य जांचों के बीच बढ़ीं टीएमसी नेता की मुश्किलें
नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, कायम रत्न अवॉर्ड्स से नवाजे गए लोग 
एयर फोर्स के विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज को पहुंचाया आर्मी अस्पताल