PM मोदी ने किए श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन

PM मोदी ने किए श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन

मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री है जिन्होंने मथुरा में श्रीकृष्णजन्मभूमि का दर्शन पूजन किया है।

मथुरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को श्रीकृष्णजन्मभूमि का भ्रमण किया और केशवदेव मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की। मीराबाई जयंती समारोह में हिस्सा लेने मथुरा आये श्री मोदी ने संक्षिप्त यात्रा की शुरुआत श्रीकृष्णजन्मभूमि के दर्शन पूजन से की। वहां मौजूद पुजारियों ने प्रधानमंत्री का स्वागत अंगवस्त्र और माला पहना कर किया। श्री मोदी को पीले रंग की पगड़ी भी पहनायी गयी और उपहार स्वरूप एक पेटिंग भी प्रदान की गयी। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं। बाद में प्रधानमंत्री का काफिला ब्रजरज उत्सव के लिये रवाना हो गया। गौरतलब है कि मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री है जिन्होंने मथुरा में श्रीकृष्णजन्मभूमि का दर्शन पूजन किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त
राजस्थान के प्रभावशाली वर्धमान ग्रुप के रियल एस्टेट और एजुकेशन कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर गुरुवार सुबह इनकम टैक्स...
लोकसभा में ई सिगरेट की गूंज: अनुराग ठाकुर के आरोप पर हंगामा, जानें क्या होता है e-cigarette?
आदिवासी इलाकों में जानबूझकर उपेक्षित व्यवहार कर रही सरकार : गहलोत
केंद्र सरकार का विपक्ष पर हमला, चुनाव सुधार मुद्दों पर लगाया गंभीर आरोप
राजस्थान की बावड़ियों का होगा संरक्षण; शिल्प ग्राम बनेगा लोक कलाओं का नया केंद्र : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में भर्ती की क्रांति
रुपया धड़ाम! 90.48 प्रति डॉलर के नये निचले स्तर तक टूटा