मोदी 12-13 फरवरी को करेंगे अमेरिका की यात्रा, पहले जाएंगे फ्रांस, एआई शिखर सम्मेलन में करेंगे शिरकत

भारतीयों के साथ दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाया

मोदी 12-13 फरवरी को करेंगे अमेरिका की यात्रा, पहले जाएंगे फ्रांस, एआई शिखर सम्मेलन में करेंगे शिरकत

यह भारत-अमेरिका साझेदारी के महत्व को दर्शाता है और द्विदलीय समर्थन को भी प्रतिबिंबित करता है, जो इस साझीदारी को अमेरिका में प्राप्त है। 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर 12 एवं 13 फरवरी को वाशिंगटन की यात्रा करेंगे। मोदी 10 एवं 12 फरवरी को फ्रांस में एआई शिखर सम्मेलन में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ सह अध्यक्षता करेंगे और वहीं से वह वाशिंगटन रवाना हो जाएंगे।  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के दूसरे राष्ट्रपति कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली अमेरिका यात्रा होगी। मोदी ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह के बाद अमेरिका की यात्रा करने वाले कुछ गिने चुने विश्व नेताओं में से एक होंगे और यह तथ्य कि प्रधानमंत्री को नए प्रशासन के पद संभालने के बमुश्किल तीन सप्ताह के भीतर अमेरिका की यात्रा करने के लिए आमंत्रित किया गया है, यह भारत-अमेरिका साझेदारी के महत्व को दर्शाता है और द्विदलीय समर्थन को भी प्रतिबिंबित करता है, जो इस साझीदारी को अमेरिका में प्राप्त है। 

भारतीयों के साथ दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाया
संवाददाता सम्मेलन में अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों के निर्वासन को लेकर सवालों के जवाब में विदेश सचिव ने कहा कि अवैध आव्रजन के मामलों में नागरिकों को वापस भेजने में उनके साथ दुर्व्यवहार के मुद्दे को उठाना एक जायज बात है और हमने अमेरिकी अधिकारियों से बल देकर कहा है कि निर्वासित किए जाने वाले भारतीय नागरिकों के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे अवैध आव्रजन के मामले में लिप्त पूरे नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करने की आवश्यकता है, क्योंकि ऐसे तंत्र के कारण ही अवैध आव्रजन को बढ़ावा मिलता है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बाबा साहब को नमन करते हुए नोएडा घटना पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने...
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे
अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान को लगभग 270 अरब डॉलर का नुकसान : रिपोर्ट
बदमाश ने गर्भवती महिला के अलावा एक और महिला के साथ की थी छेड़छाड़, ग्वालियर टीम रवाना
आईपीएल-2026 : हैदराबाद ने रोका राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ, सनराइजर्स हैदराबाद 57 रन से जीती
उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड कॉरिडार का करेंगे लोकार्पण, डाट काली मंदिर में की पूजा