सदैव भारत रत्न रहेंगे नरसिम्हा राव, भारतीय करता है सम्मान : कांग्रेस 

किसान दिल्ली कूच के लिए तैयार बैठे हैं

सदैव भारत रत्न रहेंगे नरसिम्हा राव, भारतीय करता है सम्मान : कांग्रेस 
स्वामीनाथन फॉर्मूले के आधार पर किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का क़ानूनी दर्जा दिए जाने पर मोदी सरकार चुप है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह तथा कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने के सरकार की घोषणा पर कहा है कि ये तीनों भारत रत्न थे और हमेशा रहेंगे। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और डॉ. एमएस स्वामीनाथन भारत के रत्न थे, हैं और सदैव रहेंगे। उनका योगदान अभूतपूर्व था, जिसका हर भारतीय सम्मान करता है।

स्वामीनाथन फॉर्मूले के आधार पर किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी श्रेणी दिए जाने पर मोदी सरकार चुप है। प्रधानमंत्री  की हठधर्मिता के कारण 700 किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए, मगर सरकार ने किसानों के साथ वादा खिलाफी की। किसान दिल्ली कूच के लिए तैयार बैठे हैं, लेकिन सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। प्रवक्ता ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में किसानों का न्याय दिलाया जाना एक मुख्य उद्देश्य है। किसान न्याय के लिए हमारी माँग है कि स्वामीनाथन फ़ॉर्मूले के आधार पर किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की कानूनी गारंटी दी जाए। 

Tags: honored

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप