निरहुआ का एलान- अखिलेश यादव के खिलाफ ही लड़ूंगा लोकसभा का चुनाव

निरहुआ का एलान- अखिलेश यादव के खिलाफ ही लड़ूंगा लोकसभा का चुनाव

निरहुआ ने कहा कि उन्हें इस बात की जिद है अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के जिस भी संसदीय सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे वहां से दिनेश लाल यादव निरहुआ भी भारतीय जनता पार्टी के आदेश पर चुनाव लड़ेंगे।

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी सांसद ने दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बुधवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ना उनका मकसद है।

रोडवेज स्थित मेदांता ग्रुप के कलेक्शन लैब सेंटर का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होने कहा ''अखिलेश जिस संसदीय क्षेत्र से खड़े होंगे, मैं भी वहीं से चुनाव लड़ूंगा। इसके लिए मैं भारतीय जनता पार्टी की संगठन की इकाई से आग्रह भी करूंगा।"

निरहुआ ने कहा कि जिस तरह स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में विस्तार हो रहा है इसका फायदा आजमगढ़ को भी मिल रहा है आज बड़े शहरों की तर्ज पर आजमगढ़ में मेदांता ग्रुप ने भी अपना एक लैब का कलेक्शन सेंटर खोल करके आजमगढ़ की लोगों की जांच पड़ताल की सुविधा में इजाफा किया है। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अब उन्हें इस बात की जिद है अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के जिस भी संसदीय सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे वहां से दिनेश लाल यादव निरहुआ भी भारतीय जनता पार्टी के आदेश पर चुनाव लड़ेंगे।

आजमगढ़ सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी की विधायकों के टूटने का सिलसिला जिस तरीके से चल रहा है उससे साफ जाहिर है कि वह लोग समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा से ऊब चुके हैं। अखिलेश यादव ने केवल राष्ट्र का विरोध और मोदी सरकार की नीतियों का विरोध करने का मन बना लिया है ।उनको राम मंदिर और राष्ट्रीय स्वाभिमान से कुछ भी लेना-देना नहीं रह गया है। इसीलिए अब उनकी समाजवादी पार्टी धीरे-धीरे समाप्तवादी पार्टी की तरफ रुख कर रही है।

Read More बिहार में अगले सीएम के नाम पर संशय बरकरार : नीतीश कुमार के इस्तीफे की अटकलों के बीच योग्य उम्मीदवार के नाम पर मंथन जारी, अंतिम नाम पर बनी अनिश्चिता

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित