राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने का प्रस्ताव, निशिकांत दुबे ने कहा- गलत आरोप लगा कर देश को गुमराह कर रहे 

भाषण में असंसदीय भाषा का उपयोग किया 

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने का प्रस्ताव, निशिकांत दुबे ने कहा- गलत आरोप लगा कर देश को गुमराह कर रहे 

निशिकांत दुबे ने लोकसभा में प्रस्ताव पेश कर विपक्षी नेता राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने और उनके चुनाव लड़ने पर आजीवन रोक लगाने की मांग की। दुबे ने आरोप लगाया कि गांधी विदेशी संस्थाओं और ‘भारत विरोधी तत्वों’ के संपर्क में रहे और संसद में असंसदीय भाषा का प्रयोग किया।

नई दिल्ली। लोकसभा में भाजपा के निशिकांत दुबे ने सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने तथा उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग करते हुए लोकसभा में एक प्रस्ताव दिया है। दुबे ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि राहुल गांधी ने संसद में गलत आरोप लगाकर देश को गुमराह करने का काम किया है। उनका कहना था कि उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से उनके प्रस्ताव पर विचार करने और उसे चर्चा के लिए रखने का अनुरोध किया है ताकि राहुल गांधी की सदस्यता को समाप्त किया जा सके और उनके चुनाव लड़ने पर आजीवन प्रतिबंध लगे।

विदेशों में भारत विरोधी तत्वों के साथ मिलीभगत :

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशी दौरों में कथित रूप से सोरोस फाउंडेशन, यूएसएआईडी और फोर्ड फाउंडेशन जैसी संस्थाओं से जुड़े लोगों के संपर्क में रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि श्री गांधी थाईलैंड, वियतनाम और कंबोडिया जैसे देशों की यात्राओं के दौरान ‘भारत विरोधी तत्वों’ के साथ मिलीभगत करते हैं।

भाषण में असंसदीय भाषा का उपयोग किया :

Read More 'भारत माँ का सिर मत झुकाओ': अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के ट्रंप के सामने झूकने पर उठाए सवाल, बोले-भारत को रूस से तेल खरीदने की इजाजत देने वाला अमेरिका होता कौन है ?

भाजपा नेता के अनुसार उन्होंने नोटिस में राहुल गांधी के भाषण से आरोपों को रिकॉर्ड से हटाने तथा कुछ शब्दों का भी नोटिस दिया है। नोटिस में कहा गया है कि श्री गांधी ने अपने भाषण में असंसदीय भाषा का उपयोग किया है। उनका कहना था कि यह नोटिस लोकसभा की कार्यसूची और नियमावली के अनुसार नियम 380 के तहत दिया गया है। 

Read More बेटियों को सशक्त बनाना हर परिवार और समाज की जिम्मेदारी : राष्ट्र निर्माण की एक मजबूत शक्ति बनकर उभर रही नारी शक्ति, रेखा गुप्ता ने कहा- अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें महिलाएं

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायत चुनावों में देरी : आयोग नहीं विभाग जिम्मेदार, निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज चुनाव को लेकर पत्र लिखकर चेताया पंचायत चुनावों में देरी : आयोग नहीं विभाग जिम्मेदार, निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज चुनाव को लेकर पत्र लिखकर चेताया
पंचायत चुनावों में देरी पर राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज विभाग को चेताया है कि चुनाव नहीं हुए तो कोर्ट...
राज्यसभा चुनाव: संभावित क्रॉस वोटिंग के मद्देनजर ओडिशा कांग्रेस के 6 विधायक बेंगलुरु पहुंचे, जरूरी बैठकों और प्रशिक्षण सत्रों में भाग लेने का निर्देश
एलपीजी संकट से मचा हड़कंप : इंडक्शन चूल्हों की मांग में 50 प्रतिशत का इजाफा, जयपुर के रेस्टोरेंट-केटरिंग-हलवाई अब बिजली पर निर्भर
‘फ्लाइंग फ्यूल स्टेशन’ खतरे में...अमेरिकी सेना का केसी-135 पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त, राहत और बचाव कार्य जारी
गैस सिलेंडर कीमत बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में जयपुर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, आपूर्ति सुधारने और दाम कम करने की उठी मांग 
वित्तीय वर्ष 2025-26 के व्यय का विवरण IFMS पर अपलोड करने के निर्देश, 7 अप्रैल तक रिपोर्ट अनिवार्य
पीएम मोदी ने की ईरानी राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियान से फोन पर बात: शांति और स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया, बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर जताई गहरी चिंता