निशु आजाद मामला: पुलिस ने दिया जल्द कार्रवाई का आश्वासन, वरूण पांडे ने कहा- यह सिर्फ निशु आजाद की जीत नहीं, सभी पीड़ित छात्रों की जीत है!

दुष्कर्म की धमकियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की नई शिकायत

निशु आजाद मामला: पुलिस ने दिया जल्द कार्रवाई का आश्वासन, वरूण पांडे ने कहा- यह सिर्फ निशु आजाद की जीत नहीं, सभी पीड़ित छात्रों की जीत है!
युवा कांग्रेस ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने निशु आजाद के साथ हुई हिंसा मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है। दिल्ली युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने पुलिस से मुलाकात कर मामले में एससी-एसटी एक्ट और हत्या के प्रयास की धाराएं जुड़वाईं। पुलिस ने धमकियों संबंधी नई शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नई दिल्ली। युवा कांग्रेस ने कहा है कि दिल्ली पुलिस ने निशु आजाद के साथ हुई घटना को लेकर आरोपों के घेरे में आए व्यक्ति के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन वरुण पांडे ने शुक्रवार को यहां बताया कि दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने निशु आजाद और उनके पिता के साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाकर मामले में कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कांग्रेस विधि विभाग के सदस्य ऋषभ रंजन ने थाना प्रभारी से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं।

पांडे ने बताया कि मुलाकात के दौरान दिल्ली पुलिस ने लाकड़ा की सभी मांगों को सुना और उन्हें स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि मामले में एससी-एसटी अत्याचार निवारण कानून के साथ हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ दी गई है। इसके अलावा निशु आजाद को मिल रही दुष्कर्म की धमकियों के संबंध में नई शिकायत भी पुलिस ने स्वीकार कर ली है और उसका संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने इन धमकियों के खिलाफ भी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। लाकड़ा ने कहा कि यह जीत सिर्फ निशु आजाद की नहीं, बल्कि उन तमाम पीड़ित छात्रों की जीत है, जिनके लिए राहुल गांधी लगातार लड़ रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

NCPCR के विशेष अभियान में 3,800 से ज्यादा बच्चे बाल मजदूरी से मुक्त, 575 से अधिक एफआईआर दर्ज; पुनर्वास पर दिया जोर NCPCR के विशेष अभियान में 3,800 से ज्यादा बच्चे बाल मजदूरी से मुक्त, 575 से अधिक एफआईआर दर्ज; पुनर्वास पर दिया जोर
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने 12 जून से 31 अगस्त तक चलाए गए विशेष 'अखिल भारतीय बचाव और...
नर्सिंग समिट पर विवाद, एसोसिएशन ने लगाए वसूली के आरोप
बीएल संतोष का राजस्थान दौरा : टिकट नाराजगी दूर कर बूथ मजबूत करने की कवायद, निकाय चुनावों को लेकर भाजपा में डैमेज कंट्रोल शुरू
खरगे-जयराम ने दी जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 मिशन की सफलता पर ISRO टीम को बधाई, कहा- देश की रणनीतिक क्षमताओं में होगी बढ़ोतरी
बांधों में पानी की आवक बढ़ी, 24 घंटे में 13.5 एमसीएम पानी की बढ़ोतरी
वायदा बाजार की तेजी का असर : चांदी और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन, मुकुट मुखारविंद मंदिर में श्री गिरिराज जी का किया अभिषेक