"इश्क का जुनून या सनक" रात 2 बजे प्रेमिका से मिलने आया युवक और मच गया हंगामा, जानें फिर क्या हुआ?

भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के भदोही में देर रात दलित परिवार के घर में घुसकर चौकी के नीचे छिपे 20 वर्षीय युवक लकी गौतम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े जाने पर आरोपी ने परिजनों से मारपीट, गाली-गलौज और लड़की को अगवा करने की धमकी दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

भदोही (उत्तर प्रदेश)। भदोही में एक दलित महिला के घर में देर रात घुसकर छिपने और परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जमुनीपुर कॉलोनी निवासी लकी गौतम के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, घटना 28 और 29 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब दो बजे की है। घर की बड़ी बेटी ने युवक को चौकी के नीचे छिपा देखा तो शोर मचा दिया। आवाज सुनकर महिला और उसके ससुर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि युवक ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा लड़की को उठाकर ले जाने की धमकी दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद बृहस्पतिवार शाम आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फॉरेक्स मार्केट अपडेट: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 7 पैसे सुधरा, 95.19 के स्तर पर  फॉरेक्स मार्केट अपडेट: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 7 पैसे सुधरा, 95.19 के स्तर पर 
कमजोर होते अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में गिरावट के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया 7 पैसे...
वायदा बाजार में नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें क्या है भाव 
अर्नब चक्रवात का असर : राजस्थान में बारिश से बढ़ी ठंडक, 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
PM Modi ने गुजरात को दिया 325 करोड़ के पशु प्रजनन केंद्र का तोहफा: भिलडी में निकाला रोड़ शो, सालाना 25 हजार भ्रूण बनाने का लक्ष्य
एसआई भर्ती-2016 में पदों की श्रेणीवार करें पुनर्गणना : राजस्थान हाईकोर्ट
"इश्क का जुनून या सनक" रात 2 बजे प्रेमिका से मिलने आया युवक और मच गया हंगामा, जानें फिर क्या हुआ?
बकानी की 25 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 85 हजार से अधिक मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार