PM Modi Bhopal Visit: मोदी बोले- अर्बन नक्सलियों के हाथ में है कांग्रेस की कमान

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत कुछ भी नया करे, ये कांग्रेस को पसंद नहीं आता

PM Modi Bhopal Visit: मोदी बोले- अर्बन नक्सलियों के हाथ में है कांग्रेस की कमान

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास भविष्य को लेकर कोई योजना नहीं। पार्टी उस जंग लगे लोहे के समान हो गई है, जो बारिश में रखे-रखे खराब हो जाता है।

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया के माध्यम से कांग्रेस पर जबर्दस्त हमला बोलते हुए आज कहा कि पार्टी के जमीन से जुड़े नेता अब चुपचाप बैठ गए हैं और बैंकरप्ट (दिवालिया) होने के बाद ठेके पर चल रही कांग्रेस अब अर्बन नक्सलियों के हाथ में चली गई है।

मोदी आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व यहां आयोजित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करने आए थे। इस दौरान अपने लगभग एक घंटे के संबोधन में उन्होंने कांग्रेस को ताबड़तोड़ तरीके से निशाने पर लिया। उन्होंने विकास और गरीब कल्याण से लेकर महिला आरक्षण तक के मुद्दे के बहाने कांग्रेस को घेरा।

प्रदेश में पिछले दो विधानसभा चुनावों के पूर्व पार्टी इस प्रकार के कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन करती है। आज के इस विशाल आयोजन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पार्टी चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश सरकार के कई मंत्री उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब इच्छाशक्ति खो चुकी है। पार्टी के जमीन से जुड़े नेता मुंह पर ताला लगा कर बैठ गए हैं। पहले बर्बाद और अब बैंकरप्ट हो चुकी कांग्रेस का ठेका दूसरों के हाथों में चला गया है। अब कांग्रेस को उसके नेता नहीं चला रहे। वो एक ऐसी कंपनी बन गई है, जहां हर चीज आउटसोर्स हो रही है। ये ठेका अब अर्बन नक्सलियों के हाथ चला गया है। उन्होंने कहा कि मैदानी स्तर पर काम कर रहा कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इस बात को महसूस कर रहा है। कांग्रेस खोखली हो गई है।

Read More ''मोदी जी आगे बढ़ो हम आपके साथ है'' राहुल गांधी ने लोकसभा में उठाया प्रदूषण का मुद्दा

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास भविष्य को लेकर कोई योजना नहीं। पार्टी उस जंग लगे लोहे के समान हो गई है, जो बारिश में रखे-रखे खराब हो जाता है। उनके पास देशहित को समझने का सामथ्र्य नहीं बचा है।

Read More उत्तर प्रदेश भाजपा में नए प्रदेशाध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया की आधिकारिक घोषणा, जल्द दाखिल किए जाएंगे नामांकन

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत कुछ भी नया करे, ये कांग्रेस को पसंद नहीं आता। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि नई संसद की हर किसी ने प्रशंसा की, पर कांग्रेस उस पर भी विरोध करते हुए नकारात्मकता फैला रही है। कांग्रेस विकसित भारत से जुड़ी हर परियोजना की आलोचना करती है। कांग्रेस न खुद बदलना चाहती है और न ही देश को बदलना चाहती है। पार्टी देश को 20वीं सदी में ले जाना चाहती है।

Read More केंद्र सरकार का विपक्ष पर हमला, चुनाव सुधार मुद्दों पर लगाया गंभीर आरोप

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लिए गरीब की बस्ती फोटो शूटिंग का स्थान है। पार्टी ने इतने सालों में गरीबी हटाओ का सिर्फ नारा दिया, लेकिन गरीब को गरीब बनाए रख कर देश-दुनिया में भारत की गरीबी का मखौल उड़वाया। कांग्रेस की राजनीति गरीबी और अभावों में ही फलती-फूलती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई