बिहार में कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, 20 लाख रुपए बरामद
2 अन्य नक्सलियों के साथ गिरफ्तार कर लिया
पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने आज बताया कि कुख्यात नक्सली विनय यादव की गिरफ्तारी बिहार-झारखंड की पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई के दौरान की गई है।
औरंगाबाद। बिहार- झारखंड का कुख्यात नक्सली नेता और 18 लाख रुपए के इनामी विनय यादव को 2 अन्य नक्सलियों के साथ औरंगाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने आज बताया कि कुख्यात नक्सली विनय यादव की गिरफ्तारी बिहार-झारखंड की पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई के दौरान की गई है।
गिरफ्तार नक्सली के पास से 20 लाख रुपए नगद भी बरामद किया गया है । बरामद रुपया लेवी की राशि बताई जा रही है। मिश्र ने बताया कि इस नक्सली पर झारखंड सरकार ने 15 लाख रुपए और बिहार सरकार ने तीन लाख का इनाम घोषित कर रखा है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Dec 2025 19:39:52
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...

Comment List