" उड़ानों पर असर, स्कूल बंद" दिल्लीवासियों के लिए राहतभरी खबर, AQI में सुधार, एयरलाइंस ने जारी किया परामर्श

दिल्ली में प्रदूषण और कोहरे का डबल अटैक

राजधानी का एक्यूआई (AQI) सुधरकर 299 हुआ, लेकिन हवा अब भी 'खराब' श्रेणी में है। घने कोहरे के कारण विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं और नोएडा में आठवीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में मामूली सुधार के साथ 299 दर्ज किया गया। हालांकि, हवा की गुणवत्ता अभी भी 'खराब' श्रेणी में बनी रही। मंगलवार को राजधानी का एक्यूआई 310 दर्ज किया गया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर मोबाइल एप्लिकेशन से आज सुबह 9.05 बजे लिए गए नेहरू नगर (360), आनंद विहार (349), पूसा (345), चांदनी चौक (342), जहांगीरपुरी (342), ओखला फेज-2 (342), और सिरीफोर्ट (342) जगहों पर एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। 

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, नरेला में 295, दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी में 299, आईटीओ में 291, अलीपुर में 283, नजफगढ़ में 281 और दिल्ली विश्वविद्यालय नॉर्थ कैंपस में एक्यूआई 280 दर्ज की गयी, जो कि 'खराब' श्रेणी रही। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया है, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर पांच-सात डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। विभाग ने कई जगहों पर हल्के कोहरे और सुबह के समय कुछ जगहों पर घने कोहरे की भी चेतावनी दी है।

इस बीच, एयरलाइंस ने आज यात्रियों के लिए कई यात्रा परामर्श जारी किए। कल देर रात एक परामर्श में एयर इंडिया ने कहा कि बुधवार सुबह दिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में भारी कोहरे और कम दृश्यता के पूर्वानुमान के कारण इन स्थितियों का उनके नेटवर्क में फ्लाइट शेड्यूल पर असर पड़ सकता है। एयरलाइन ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं और रुकावटों को कम करने के लिए कुछ नियंत्रित कदम उठाए हैं। अगर कोई अप्रत्याशित देरी, डायवर्जन या रद्दीकरण होता है, तो हमारा ग्राउंड स्टाफ हमारे यात्रियों की सहायता के लिए आपकी सेवा में मौजूद रहेगा। परामर्श में यात्रियों को हवाईअड्डे के लिए निकलने से पहले अपडेटेड फ्लाइट स्टेटस जांच करने की भी सलाह दी गयी। 

इंडिगो ने भी अपने यात्रियों के लिए परामर्श जारी किया है। विमान कंपनी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा दृश्यता कम बनी हुई है, और कई विमान अब बदले हुए समय पर संचालित हो रहे हैं। उन्होंने लिखा, कुछ उड़ानों में देरी हो सकती है और मौसम में सुधार के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं, इसलिए उड़ान रद्द भी हो सकती हैं। यह परामर्श उदयपुर, जयपुर, इंदौर, गुवाहाटी और अगरतला जाने वाली उड़ानों के लिए जारी किया गया था। 

Read More राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में अधिकारियों ने शीतलहर, घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को देखते हुए 10 जनवरी तक आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। यह निर्देश सभी बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा। 

Read More स्पाइसजेट की यूएई से 13 विशेष उड़ानें : फंसे यात्रियों को निकालने के लिए एयरलाइंस कर रही संचालन, जानें किन शहरों में आएगी फ्लाइट

 

Read More बिहार में बदलाव का केन्द्र की राजनीति पर होगा असर! : राजग के भीतर बदलेंगे समीकरण, तो कांग्रेस तलाशेगी संभावनाएं 

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला