शांतिनिकेतन को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर का दर्जा, पीएम मोदी बोले- यह गौरव का क्षण

शांतिनिकेतन को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर का दर्जा, पीएम मोदी बोले- यह गौरव का क्षण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कवि रविंद्रनाथ टैगोर के निवास शांतिनिकेतन को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर का दर्जा देने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे देश के लिए गौरव का क्षण बताया।

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कवि रविंद्रनाथ टैगोर के निवास शांतिनिकेतन को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर का दर्जा देने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे देश के लिए गौरव का क्षण बताया।

मोदी ने को एक्स पर ट्वीट किया कि बहुत खुशी महसूस हो रही है कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के दृष्टिकोण और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत शांतिनिकेतन को यूनेस्को ने विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया है। यह सभी देशवासियों के लिए गर्व का क्षण है।

स्पेन की आधिकारिक यात्रा पर गईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नोबेल पुरस्कार विजेता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बंगाल का गौरव शांतिनिकेतन के कवि गुरुदेव टैगार से है और पीढिय़ों से बंगाल के लोगों ने इसका समर्थन किया है।

उन्होंने एक्स में कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार से पिछले 12 वर्षों में अवसंरचना में बहुत प्रगति की है और दुनिया अब विरासत स्थान की महिमा को पहचानती है। बंगाल से प्यार करने वाले सभी लोगों को बधाई।

Read More राष्ट्रपति मुर्मू के स्वागत के लिए मणिपुर तैयार, बहिष्कार की अपीलों के बीच तैयारियाँ जोरों पर, पोलो प्रदर्शनी मैच में होगी शामिल

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने कहा कि यह भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है क्योंकि पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन को आधिकारिक रूप से यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हो गया है और यह भारत की 41वीं विश्व धरोहर संपत्ति बन गया है।

Read More शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में गरजी कंगना रनौत, बोलीं- 'PM Modi दिल हैक करते हैं, EVM नहीं' 

एएसआई ने अपने एक्स पोस्ट पर कहा कि सऊदी अरब के रियाद में आयोजित 45वीं विश्व धरोहर समिति की बैठक में यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। शांतिनिकेतन पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले बोलपुर उपखंड में बोलपुर शहर के समीप है और यह कोलकाता से लगभग 152 किमी उत्तर में है।

Read More गोवा के बाद भुवनेश्वर के नाइटक्लब में लगी भीषण आग, बचाव राहत कार्य जारी, कोई हताहत नहीं

शांतिनिकेतन की स्थापना महर्षि देवेंद्रनाथ टैगोर द्वारा की गई थी और बाद में उनके पुत्र रवींद्रनाथ टैगोर ने इसका विस्तार किया था, जिनकी दृष्टिकोण से एक केंद्रीय विश्वविद्यालय विश्व भारती का निर्माण हुआ।

Post Comment

Comment List

Latest News

रोड चालान राजस्व और ओवरलोड कार्रवाई में आरटीओ प्रथम प्रदेश में अव्वल, 18 हजार से अधिक मामलों में कार्रवाई रोड चालान राजस्व और ओवरलोड कार्रवाई में आरटीओ प्रथम प्रदेश में अव्वल, 18 हजार से अधिक मामलों में कार्रवाई
रोड चालान राजस्व व ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के मामले में जयपुर आरटीओ प्रथम ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान...
बर्लिन पहुंचे राहुल गांधी, ओवरसीज कांग्रेस ने किया जोरदार स्वागत, प्रवासी भारतीयों से करेंगे संवाद
53 वर्ष के हुए जॉन अब्राहम : मॉडलिंग से की करियर की शुरूआत, जानें अभिनेता से निर्माता बनने तक के सफर के बारे में 
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हरिदेव जोशी को विधानसभा में दी गई पुष्पांजलि, वासुदेव देवनानी ने कहा- राजस्थान की राजनीति के सशक्त स्तंभ और अनुभवी जननेता थे हरिदेव जोशी
पीएम मोदी ने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किए जाने पर इथियोपिया सरकार का आभार व्यक्त किया, बोलें-मेरे लिए बहुत गर्व की बात
आरजीएचएस अधिकृत केमिस्टों छह महीने से नहीं हुआ भुगतान, सरकार से लगाई गुहार
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, कल से 50 प्रतिशत कर्मचारी करेंगे घर से काम, जानें पूरा मामला