शरद पवार गुट नेता जयंत पाटिल का दावा, दोनों गुटों के नेताओं को थी विलय की जानकारी

राकांपा विलय पर जयंत पाटिल का सनसनीखेज दावा

शरद पवार गुट नेता जयंत पाटिल का दावा, दोनों गुटों के नेताओं को थी विलय की जानकारी

मुंबई में राकांपा नेता जयंत पाटिल ने दावा किया कि अजित पवार गुट के वरिष्ठ नेता पहले से विलय योजना से वाकिफ थे, जनवरी में ही फैसला तय हो चुका था।

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल ने शनिवार को एक सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि पार्टी के अजित पवार गुट के वरिष्ठ नेताओं को दोनों गुटों के विलय की योजना के बारे में काफी पहले से जानकारी थी। जयंत पाटिल ने यह भी दावा किया कि प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और छगन भुजबल जैसे नेता इस पूरी प्रक्रिया से अवगत थे।

सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक वीडियो बयान में जयंत पाटिल ने कहा कि दोनों गुटों के विलय का निर्णय जनवरी के मध्य में ही अंतिम रूप ले चुका था। उन्होंने दावा किया कि 16 जनवरी को हुई चर्चा में यह तय हुआ था कि आठ फरवरी को होने वाले जिला परिषद चुनावों के बाद इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। दिल्ली में एक विवाह समारोह में शामिल होने की प्रतिबद्धताओं के कारण हालांकि इस तारीख को बढ़ाकर 12 फरवरी कर दिया गया था।

जयंत पाटिल ने यह भी कहा कि अजित पवार ने व्यक्तिगत रूप से अपने गुट के शीर्ष नेताओं को विलय के रोडमैप के बारे में सूचित कर दिया था। जयंत पाटिल का यह दावा राकांपा नेता एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन के कुछ दिनों बाद आया है। इस बयान के बाद से राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। उनके मुताबिक, पार्टी के भीतर हुए हालिया राजनीतिक उथल-पुथल से बहुत पहले ही पुनर्मिलन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हो चुकी थी।

ताजा घटनाक्रम तब सामने आया जब राकांपा के शरद पवार गुट के वरिष्ठ नेताओं ने बारामती में पार्टी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। इस उच्च स्तरीय बैठक में सांसद सुप्रिया सुले, विधायक रोहित पवार और युगेंद्र पवार सहित कई दिग्गज नेता मौजूद थे। हालांकि, इस बंद कमरे में हुई बैठक का आधिकारिक विवरण साझा नहीं किया गया है लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे नेतृत्व परिवर्तन और पार्टी की भविष्य की रणनीति के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

Read More मोदी पुड्डुचेरी और तमिलनाडु को देंगे 7,100 करोड़ रुपए की रेल- सड़क परियोजनाओं की सौगात : विवादित तिरुप्परंकुंड्रम पहाड़ी मंदिर में करेंगे दर्शन, कार्तिगई दीपम जलाने को लेकर हुआ था विवाद

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका